Pisces Tarot Card Rashifal: सरकारी अधिकारी से मुलाकात, ननिहाल पक्ष से धनराशि की प्राप्ति

Meen Tarot Card Rashifal 29 April 2026: Six of cups की सकारात्मक ऊर्जा आर्थिक स्थिति में सुधार और निजी बातों में गोपनीयता बनाने की सलाह दे सकती हैं. आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pisces Tarot Card Horoscope Today 29 April 2026, Meen Tarot Card Rashifal

Pisces Tarot Card Horoscope Today 29 April, Meen Tarot Card Rashifal: किसी सरकारी अधिकारी से मुलाकात कर सकते है. कार्य को पूरा करने के लिए इस मुलाकात को अच्छा बनाने का प्रयास करेंगे. पुराने लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है. सभी के साथ पुरानी यादों को याद करेंगे. ननिहाल पक्ष से बड़ी धनराशि मिल सकती है.

नौकरी में किसी महत्वपूर्ण परियोजना में सहायक के पद पर नियुक्ति हर्षित कर देगी. इस समय नकारात्मकता से दूर जाने के लिए ये सूचना काफी महत्वपूर्ण रहेगी. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ अपने विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे. सामने वाले से गलती की माफी मांग सकते है. बार-बार किसी अधिकारी की आपके कार्यों में दखल-अंदाजी असहनीय हो सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर इस स्थिति को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं.

पूर्व में हुई किसी घटना के बाद भी अभी तक जीवनसाथी का व्यवहार पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है. इससे चिंता बढ़ती जा रही है.  भाग्य के भरोसे न रहे. दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें. निजी बातों या विवादों को सार्वजनिक न करें. जीवन को सामान्य बनाए.

स्वास्थ्य: किसी दवा के दुष्परिणाम हो सकता है. चिकित्सक से परामर्श करेंगे.

आर्थिक स्थिति: धन की आवक जावक सामान्य है. अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास कर सकते हैं.

रिश्ते: किसी की मनमानी से चिढ़ सकते है. इससे रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है.

Featured Video Of The Day
ममता सुवेंदु की सीट भवानीपुर की सीट पर लाठीचार्ज, अब क्या हैं हालात बता रहे हैं मनोरंजन भारती