Aaj ka Mulank 1 Ank Jyotish 17 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है. अंक 1 के जातकों पर पूर्ण रूप से ग्रहों के राजा सूर्य देव का प्रभाव होता है. सूर्य का प्रभाव व्यक्ति को लीडर बनाता है. साथ ही उसके अंदर ईगो की समस्या रहती है. राहु और सूर्य मिलकर व्यक्ति को बाधाओं में डालते हैं. आज के दिन का मूलांक 4 है. मूलांक 4 राहु ग्रह से सम्बंधित है. आइये जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 17 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 1 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
करियर : मूलांक 1 के जातकों को आज कार्य का अतिरिक्त प्रेशर मानसिक दबाव दे सकता है. किसी भी निर्णय को लेने से पहले बॉस और साथियों से विचार विमर्श अवश्य करें. कार्य में बार-बार रुकावट आने पर हिम्मत से काम लेना होगा. आज आपको टीम को लीड करने का मौका मिल सकता है.
फाइनेंस : आज आर्थिक मामलों में आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा. घर में अचानक से आपके खर्च लग्जीरियस पर बढ़ सकते हैं. यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बहुत शानदार है, लेकिन पूरी तरह से जांच करने के बाद ही निवेश करें. धन से संबंधित लेनदेन में पूरी तरह सावधानी बरतें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : लाइफ पार्टनर से बिना वजह विवाद हो सकता है, इसलिए थोड़ा स्वभाव को शांत रखें. दोनों की इगो का आपस में टकराव हो सकता है. किसी पुराने मित्र से मेल मिलाप आपका मन खुश कर देगा. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, एक-दूसरे का सहयोग करके आपस में मेल मिलाप बढ़ेगा.
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म














