Mulank 9: आज रंग लाएगी आपकी मेहनत, गुस्से में आकर न लें कोई निर्णय, पढ़ें मूलांक 9 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 9: आज के दिन अपनी समग्र ऊर्जा को परिणाम को प्राप्त करने में लगाइए. पहले से अधूरे कामों को कंप्लीट करने का मौका है. भावुकता और गुस्सा में आकर कोई भी आर्थिक निर्णय न करें. पढ़ें राशिफल...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मूलांक 9 का राशिफल

Numerology Number 9 Prediction: किसी भी माह की 9, 18,  27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 के जातक आज अपनी ऊर्जा और जोश का प्रयोग करके क्विक डिसीजन और जल्दी रिजल्ट पाने का प्रयास करेंगे. गुस्सा और जल्दबाजी पर कंट्रोल करना है.आईए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज के दिन अपनी समग्र ऊर्जा को परिणाम को प्राप्त करने में लगाइए. पहले से अधूरे कामों को कंप्लीट करने का मौका है. आज आपके ऊपर कार्य को लेकर अतिरिक्त दबाव रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी और परिणाम प्राप्त होंगे. आपके फैसले लेने की क्षमता आपको लाभान्वित करेगी. आज किसी भी कंपटीशन में जीत आपकी ही होगी. आपको आज सिर्फ अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करना है.

फाइनेंस

आज का दिन आर्थिक रूप से आपके जीवन में प्रगति वाला है. आज अचानक आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं. भावुकता और गुस्सा में आकर कोई भी आर्थिक निर्णय न करें. निवेश करते समय जल्दबाजी आपको जोखिम में डाल देगी. पहले से अटका हुआ कोई धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. आज किया गया निवेश भविष्य में आपको सुखद परिणाम देने वाला होगा.

लव लाइफ

छोटी-छोटी बातों पर बहस और गुस्सैल स्वभाव आपके रिश्तो को प्रभावित करेगा. आज आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र तो रहेंगे लेकिन आपके ईगो की वजह से लोगों का जुड़ाव आपके साथ स्थाई नहीं रहेगा. जरा सी गलतफहमी की वजह से जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है. कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें.

Advertisement

शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: दक्षिण बंगाल में फिर चलेगा 'दीदी' का सिक्का ? आंकड़ों ने खोल दिए खेल के सारे पत्ते
Topics mentioned in this article