Aaj ka Mulank 7 Ank Jyotish 21 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. अंक 7 का सम्बन्ध केतु ग्रह से होता है. ऐसा जातक इंट्रोवर्ट स्वभाव का होता है. इन्हें पहचानना लगभग मुश्किल होता है. इनके पास सिचुएशन को पहचानने की दैवीय कृपा होती है. आज केतु और शनि की चाल इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.
करियर : आज आपका मन काम करने में कम लगेगा. अकेले रहना पसंद होगा. आप आज भीड़ से दूर कहीं अकेले भविष्य की योजनाओं पर मंथन करेंगे. टीममेट या अन्य लोगों पर भरोसा करने की बजाय...आप आज अपना फोकस अपने काम पर खुद बना कर रखें. भावनाओं में आकर कोई निर्णय ना लें.
फाइनेंस : शॉर्ट मनी की तरफ ना जाएं. आर्थिक स्थिति सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगी. बहुत बड़ा लाभ नहीं होगा, लेकिन छोटे-छोटे लाभ आपको मिलते रहेंगे. लम्बी अवधि के निवेश के लिए स्थिति बेहतर है, लेकिन शार्ट टर्म में निवेश खतरनाक रह सकता है. समझदारी से लेनदेन करें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज गहन सोच और अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा. पत्नि, परिवार अथवा लव पार्टनर के साथ मंदिर अथवा धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बन सकता है. अगर किसी से आपकी दूरी है तो आज रिश्तों को सामान्य करने का प्रयास कीजिये.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में













