Aaj ka Mulank 5 Ank Jyotish 21 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है. अंक 5 का सम्बन्ध बुध ग्रह से होता है. ऐसा जातकों का कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होता है. व्यापार और हिसाब किताब इनका जन्मजात गुण होता है. इनकी व्यापारिक और बोलने की कला से लोग प्रभावित होते हैं. ये एक अच्छे लेखाकार होते हैं. आज शनि और बुध का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.
करियर : आज आपके कामों में देरी और बारबार रुकावट आएगी. धीमे-धीमे आज आपको अपने कामों को निपटाने का प्रयास करें. आपस में स्टॉफ से कम्युनिकेशन में गलत फहमी हो सकती है. अपने काम को पूरी स्पष्टता के साथ करें और धैर्य रखें.
फाइनेंस : जबरदस्ती और अनावश्यक खरीद से बचें. अपनी जमा पूंजी को व्यर्थ ना करें. सेविंग्स पर विशेष ध्यान दें. आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर नहीं रहेगी. ऑनलाइन निवेश या ट्रेडिंग से दूर रहें. अचानक खर्च बढ़ सकता है. किसी भी बड़ी डील को करते समय सावधानी रखें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : अपने पार्टनर या लवमेट के साथ वलगर बातें ना करें. फ्लर्ट करने के चक्कर में आपका झगड़ा हो सकता है. आज रिश्तों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप हो सकते हैं. बात करते समय आप थोड़ा गंभीर रहने का प्रयास करें. बातों को अवॉयड करें.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में













