मूलांक 5: आज जुबान की कड़वाहट बिगाड़ सकती है बनी-बनाई डील, खर्चों में भारी उछाल से बजट होगा प्रभावित!

आइए जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 20 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 5 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 5: मूलांक 5 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 20 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 5 Ank Jyotish 20 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है. अंक 5 का सम्बन्ध बुध ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत अच्छी वाचाल शक्ति वाला होता है. व्यापार ओर हिसाब किताब इनका जन्मजात गुण होता है. इनकी व्यापारिक ओर बोलने की कला से लोग प्रभावित होते हैं. आज केतु और बुध का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइए जानते हैं.

करियर : आज बात करते समय आपको शब्दों ओर लहजे पर विशेष ध्यान रखना होगा. आपका कम्युनिकेशन गैप या गलत शब्द आपकी बनती डील बिगाड़ सकते हैं. किसी बड़े प्रोजेक्ट को लागू करने से पहले आप उसका होमवर्क अवश्य कर लें. कार्य में धीमी प्रगति करें ओर जल्दबाजी से बचें. 

फाइनेंस : आज सभी प्रकार के वित्तीय लेनदेन में आपको विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. अचानक घर खर्च के साथ बच्चों के ऊपर खर्च बढ़ सकता है. यदि आप इन्वेस्टमेंट करने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आज थोड़ा धैर्य रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज का दिन प्लानिंग के लिए बेहतर है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आप रोमेंटिक मूड में रहेंगे, लेकिन आपका पार्टनर आपको उतना रिस्पांस नहीं करेगा, इससे मन थोड़ा असंतुष्ट होगा. आज मजाकिया मूड में रहकर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करें. गहरी सोच ओर भावनाएं आपका दिल तोड़ सकती हैं. कम बोलें और स्पष्ट बात करें, अन्यथा अर्थ का अनर्थ होते देर नहीं लगेगी. 

Advertisement

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : हरा

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
ईरानी जहाज पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में मचेगा कत्लेआम, अमेरिका को दे डाली धमकी