मूलांक 4: राहु-केतु का साया बिगाड़ सकता है आपका काम! आज निवेश में बड़ा जोखिम, जानें बचने के उपाय

आइए जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 20 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 4: मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 20 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 4 Ank Jyotish 20 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. अंक 4 का सम्बन्ध राहु ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत दिमाग वाला, खुराफाती, सामाजिक रीति नीति से अलग सोचने वाला होता है. इनके पास हर बात का अपना अलग लॉजिक होता है. इनका मन शार्ट मनी की ओर अक्सर आकर्षित होता है. आज केतु और राहु  का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइए जानते हैं.

करियर : अचानक आपके कार्य में बदलाव हो सकता है या फिर चाल रहे कामों की प्रोग्रेस धीमी रहेगी, जिससे मानसिक चिंता रह सकती है. आपके सीनियर अधिकारियों के साथ गलतफहमी की वजह से विवाद हो सकता है. किसी भी कार्य में रिस्क ना लें. नई जिम्मेदारी की वजह से मानसिक दवाव रह सकता है. 

फाइनेंस : आज आपको हर तरह के इन्वेस्टमेंट से बच कर रहना होगा. आर्थिक मामलों में रूकावट आ सकती है. कोई बड़ा पेमेंट अटक सकता है. दिमाग पर वित्तीय दबाव आपको महसूस होगा. अचानक बड़ा खर्च आपको वित्तीय अनियमितता की ओर भेज सकता है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : मानसिक स्थिति डिप्रेस्ड, उलझन और बेचैनी रह सकती है. प्रेम सम्बन्ध और दाम्पत्य जीवन में खामोशी आपको दिक्कत दे सकती है. आप लोगों की बातों से इरिटेड हो सकते हैं. छोटी मोटी बातों पर बहस करने से बचें. आज अपने पार्टनर को पूरा समय दें. विवाद और उलझन के बीच कोई निर्णय ना लें. मामले को गंभीरता से लें. 

Advertisement

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : हल्का पीला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
ईरानी जहाज पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में मचेगा कत्लेआम, अमेरिका को दे डाली धमकी