राहु का 'जाल' और शनि की चाल! मूलांक 4 वालों को लग सकता है बड़ा आर्थिक फटका, आज भूलकर भी न करें ये काम

आज के दिन का मूलांक 8 है. मूलांक 8 का सम्बन्ध शनि देव से है. यह व्यक्ति को धैर्य, संघर्ष, कड़ी मेहनत और अनुशासन सिखाता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 21 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 4: मूलांक 4 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 21 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 4 Ank Jyotish 21 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. अंक 4 का सम्बन्ध राहु ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत दिमाग वाला, शॉर्ट मनी में दिमाग लगाने वाला, दिमाग से खुराफाती, सामाजिक रीति नीति से अलग सोचने वाला होता है. इनके पास हर बात का अपना अलग लॉजिक होता है. आज शनि और राहु का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.

करियर : अचानक नई जिम्मेदारी या कार्य स्थल में बदलाव कुछ भी संभव है. आज का दिन अनएक्सपेक्टेड सिचुएशन का है. ऑफिस में राजनीति या गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा. आज आपको शांत और गंभीरता से हर बात से निपटना होगा. कुछ चीजे आपके नियंत्रण से बाहर जाती दिख रही हैं. 

फाइनेंस : आज किसी भी सूरत में रिस्की इन्वेस्टमेंट नहीं करें. आज अचानक बड़े नुकसान के योग भी बन रहे हैं. किसी भी तरह ऑनलाइन ट्रेडिंग और शेयर बाजार से दूरी बना के रखें. आज धन का प्रवाह स्थिर नहीं रहेगा. उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. 

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज दिमाग पर भारीपन और थकान हावी रहेगी. मूड स्विंग के साथ-साथ दिमाग में कंफ्यूजन और ओवरथिंकिंग हावी रहेगी. रिश्तों में विरोधाभास देखने को मिलेगा. आपकी नर्वसनेस से आपका साथी आपको हर्ट करेगा. 

Advertisement

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : नीला.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

Featured Video Of The Day
खामेनेई ने बंकर से निकाला 'मछली बम', अब होर्मुज में मचेगी तबाही