मूलांक 3: आज केतु-गुरु की युति कराएगी धन लाभ? करियर में मिलेगी बड़ी तारीफ, बस एक गलती से बचें!

आइए जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 20 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 3 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 3: मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 20 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 3 Ank Jyotish 20 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. अंक 3 का सम्बन्ध बृहस्पति ग्रह से होता है. ऐसा जातक ज्ञानी, उच्च विचार और आध्यात्मिक आचार विचार वाला होता है. इनके ज्ञान के आगे बहुत कम लोग टिक पाते हैं. आज केतु और गुरु का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.

करियर : आज का दिन प्लानिंग और सीखने के लिए बहुत शानदार रहने वाला है. आज आपके मन में बहुत शानदार आइडिया आएंगे. आपकी योजना को अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा. जल्दबाजी में योजनाओं को लागू करने से बचे. स्टूडेंट के लिए आज का दिन बहुत शानदार और कुछ नया सीखने का है. 

फाइनेंस : आर्थिक स्थिति आज आपकी सामान्य रहेगी. किसी भी तरह के निवेश से बचें. खरीददारी करने की वजह से आज आपका बजट हिल सकता है. कहीं से आपको पुराना इन्वेस्टमेंट या उधार दिया धन बापस मिल सकता है. लेनदेन करते वक्त सावधानी रखें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : मन में आध्यात्मिक विचार आने की वजह से मन एकांकी जीवन की ओर आकर्षित होगा. आपका मन कम बोलने का होगा, जिसकी वजह से आपको रिश्तों में दिक्कत आ सकती है. आज जीवनसाथी के साथ गहन चिंतन और चर्चा हो सकती है. कम बोलें और संयमित बोलें इससे किसी भी तरह का विवाद टल जाएगा.

Advertisement

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : केसरिया.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
 

Featured Video Of The Day
ईरान ने होर्मुज में भारत के जहाजों पर क्यों की गोलीबारी? फिर मोदी सरकार ने क्या किया