Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 17 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. अंक 2 चन्द्रमा और दिन का अंक 4 राहु मिलकर व्यक्ति को भावनात्मक सोच विचार देंगे. आज आपको धैर्य से काम लेना होगा. आज के दिन का मूलांक 4 है. मूलांक 4 राहु ग्रह से सम्बंधित है. आइये जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 17 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 2 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
करियर : ऑफिस में आज आपके सहकर्मियों द्वारा आपका सहयोग किया जाएगा. बॉस का निर्णय आपके पक्ष में रहेगा. यदि आप किसी के साथ मिलकर कार्य करना चाह रहे हैं, तो उसमें कामयाबी मिलेगी. किसी नई योजना पर चर्चा और क्रियान्वयन होने की संभावना है.
फाइनेंस : आज आपको भविष्य में अपने लिए बचत के बारे में सोचना होगा और उसके लिए योजना बनानी होगी. आय व्यय का संतुलन बनाना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है. किसी को उधार देते समय सावधानी रखें अन्यथा आपका धन डूब जाएगा. ओवरऑल दिन में आपकी वित्तीय प्रगति होगी.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी. आपको अपने दिल की बात खुलकर सामने रखनी होगी. प्रेम संबंधों में भी आपके सहयोग मिलेगा. पहले से चला आ रहा विवाद समाप्त होने का योग बन रहा है.
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म














