Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 21 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 2, 11,20, 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. अंक 2 का सम्बन्ध चंद्र ग्रह से होता है. ऐसा जातक जन्म से भावुक, दूसरों की केयर करने वाला और शांत स्वाभाव का होता है. इनके मन में उतार चढाव बने रहते हैं. आज शनि और चन्द्रमा का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.
करियर : अपने काम में दिल और दिमाग लगा कर लगे रहें. ऑफिस में सहयोगी कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आज आप अपनी योजनाओं को लागू करने में सफल हो जाएंगे. दिन उतार चढ़ाव भरा और भावुक रहेगा. आपको अपने बॉस से अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिलेगा.
फाइनेंस : आज आपको छोटी-छोटी बचत पर ध्यान देना होगा. निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है. आज आपको किसी भी खास और आम व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए. अत्यधिक और फालतू के खर्च से बचना चाहिए. सेविंग्स पर ध्यान दें. आपका कोई पेमेंट लास्ट मूमेंट में रुक सकता है.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज दिल और दिमाग के बीच उलझन बनी रहेगी. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. ओवरथिंकिंग,अकेलापन और मूड स्विंग की समस्या बनी रहेगी. आपका किसी से दिल लग सकता है. आप आज पार्टनर या जीवनसाथी से ज्यादा उम्मीद ना रखें. उनका व्यवहार आपको हर्ट कर सकता है.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में













