मूलांक 1: सावधान! आज केतु बिगाड़ सकता है सूर्य का खेल, ईगो से बचें!

आज का दिन आपके लिए 'सभंलकर चलने' वाला है. सूर्य और केतु की युति आपके आत्मविश्वास और रिश्तों के बीच एक बारीक दीवार खड़ी कर सकती है. क्या आज निवेश करना सही है? क्या पार्टनर के साथ अनबन होगी? खुद को तनाव से बचाने के लिए पढ़ें आज का पूरा भविष्यफल.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मूलांक 1: सावधान! आज केतु बिगाड़ सकता है सूर्य का खेल, ईगो से बचें!
AI

Aaj ka Mulank 1 Ank Jyotish 20 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है. अंक 1 का सम्बन्ध सूर्य ग्रह से होता है. ऐसा जातक जन्म से लीडरशिप क्वालिटी लेकर पैदा होता है. इन्हें हर काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना पसंद होता है. आज केतु और सूर्य का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं. मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 20 अप्रैल 2026 का दिन...साथ ही जानेंगे मूलांक 1 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज का दिन व्यापार बढ़ाने के लिए विचार करने का है. आज आप अपने अधिकारी या व्यापारिक सम्बन्धियों से बैठकर चिंतन करें. आर्थिक निर्णय लेने से बचें. किसी नये प्रोजेक्ट या योजना की आज शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा.

फाइनेंस : आज के दिन किसी पर भी धन के मामलों में भरोसा ना करें. आर्थिक नुकसान संभव है. आज कोई बड़ा निवेश करने का जोखिम ना लें. आर्थिक स्थिति सामान्य से भी धीमी रहेगी. अचानक घर खर्च में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. भबिष्य की बचत की योजनाओं पर आज चिंतन करें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : रिश्तों में मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से अटैचमेंट थोड़ा कम होगा, जिसकी वजह से आज आपका मन थोड़ा भावुक रहेगा. अकेले समय बिताने की इच्छा होगी, जिसकी वजह से रिश्तों में ठंडापन रह सकता है. किसी बात को ईगो पर ना लें. भाषा को संयमित रखें अन्यथा रिश्ते और ज्यादा खराब होंगे.

Advertisement

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : पीला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
50 दिन की जंग में नया मोड़, अमेरिकी युद्धपोतों पर ईरान का बड़ा ड्रोन अटैक