मूलांक 8 राशिफल 26 अप्रैल: करियर में बढ़ेगा प्रेशर, मेहनत दिलाएगी सफलता

आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 8: मूलांक 8 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 26 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 8 Ank Jyotish 26 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज का दिन आपके लिए मन में भारीपन और गंभीर रहने का है. आज आपके ऊपर काफी प्रेशर रह सकता है. आज का दिन आपको धैर्य के साथ गुजारना है.

करियर : आज ऑफिस में आपके ऊपर अचानक से कार्य का बोझ बढ़ सकता है. आज आपके ऊपर बस और क्लाइंट्स का प्रेशर बना रहेगा. जिनकी अंत में आपकी मेहनत रंग लाएगी. कठिन परिश्रम, अनुशासन से किया गया कार्य आपको सफलता देगा.आज दिन में गंभीरता से कार्य करें और लापरवाही ना करें. 

फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से आज आपको लाभ प्राप्त होगा. अथॉरिटी या कहीं सरकारी कार्यालय में फंसा हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. शो ऑफ के लिए आज धन खर्च करने से बचे अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. किसी व्यक्ति को अपना पैसा उधार ना दें अन्यथा डूबने की संभावना है.

लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज परिवार, जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर को पूरा समय दें अन्यथा मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से दूरियां बढ़ सकती है. पार्टनर की बात को सुनें और गंभीरता से उसे पर विचार करें. आज शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बना रहे इसके लिए प्रयास करें.

Advertisement

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : काला

यह भी पढ़ें: Purse Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, छा जाती है कंगाली, जान लें सही वास्तु नियम

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: क्या Donald Trump पर हमला ईरान ने कराया? | NDTV India | USA