मूलांक 2 राशिफल 26 अप्रैल: उलझन में रहेगा मन, फैसले लेने में होगी दिक्कत

आईए जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में लव लाइफ, करियर, फाइनेंस आदि में इसका क्या असर होने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 2: मूलांक 2 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 26 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 26 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार,  किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज का दिन आपको मन में चंचलता, मूड स्विंग्स, अनिर्णयन की स्थिति और उलझन भरा रह सकता है. आज दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है.

करियर : आज दिनभर कार्य में प्रगति बहुत धीमे रहेगी. बार-बार रुकावट आपके मानसिक स्तर को प्रभावित करेगी. ऑफिस में साथियों या बॉस के साथ तालमेल में कमी अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. टकराव की स्थिति में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है. आपकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है.

फाइनेंस: आर्थिक स्थिति आज सामान्य से कम रहेगी. पूर्व में किए गए निवेश से आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. यदि आप आज निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. किसी भी नए कार्य की शुरुआत आज आपको नुकसान में डाल सकती है. आज लेनदेन और आर्थिक निर्णय लेने से परहेज करें.

लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज जीवनसाथी के साथ किसी साधारण बात को लेकर मिसअंडरस्टैंडिंग होने की वजह से मन दुखी हो सकता है. आज आपका पार्टनर आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरेगा इस बात से आपको भावनात्मक दुख होगा.आज शांत रहना ही समझदारी है.

Advertisement

शुभ अंक : 6

शुभ रंग : ऑफव्हाइट

यह भी पढ़ें: Sita Navami 2026: आज है सीता नवमी, जानिए पूजा का समय और महत्व

Featured Video Of The Day
Bengal Election Ground Report: बंगाल में मछुआरों का क्या है दर्द? चुनाव पर क्या पड़ेगा असर?