Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 26 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके दिन की ऊर्जा और जोश का संतुलन आपके कामों में गति प्रदान करेगा. गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा. लोगों की बातों को धैर्य से सुनें और रिएक्ट करने से बचें.
करियर : आज आपके द्वारा बहुत स्पीड से कार्य से संबंधित फैसले किए जाएंगे. लेकिन फैसला करते समय ध्यान रखें जल्दबाजी में गलती भी हो सकती है. साथी कर्मचारियों से बहस और विवाद करने से नुकसान होगा. टीमवर्क में काम करके कार्य की गति बढ़ेगी जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा. अपनी ऊर्जा और दिमाग का संतुलन अपने कामों में प्रयोग करें.
फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति में अप एंड डाउन चलता रहेगा. लेनदेन या किसी भी तरह से इन्वेस्टमेंट करने के टाइम पर आज दिनभर सतर्क रहना होगा. एक गलत निर्णय आपको बड़ा नुकसान कर सकता है. लाभ के अवसर को तुरंत कैच करें. फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें और बचत से संबंधित योजनाओं पर कार्य करें.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी अतिरिक्त ऊर्जा रिश्तों में इगो का कारण बन सकती है. आपको भाषा पर संयम रखना होगा. अपनी भाषा में पोलाइटनेश लाएं. प्रयास करें कि आपकी वजह से आपका कोई खास व्यक्ति हर्ट ना हो. वाहन चलाते वक्त ध्यान रखें अन्यथा चोट लगने का योग बन रहा है.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी, केसरिया
यह भी पढ़ें: केदारनाथ शिवलिंग त्रिभुज क्यों है? केदारनाथ शिवलिंग की कहानी क्या है, यहां जानिए














