Aaj ka Mulank 7 Ank Jyotish 26 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज का दिन आपके लिए आत्म चिंतन और कंफ्यूजन का रहेगा. आज आपकी सोने की क्षमता बहुत मजबूत होगी. एकांकी जीवन की और मन आकर्षित होगा. ओवरथिंकिंग से बचें और अंतरात्मा की आवाज को सुनकर आगे बढ़ें.
करियर : धर्म और शोध से संबंधित लोगों को आज का दिन लाभदायक सिद्ध हो सकता है. दैनिक कार्यों में रुकावट और देरी आपको मानसिक रूप से प्रभावित करेगी. ऑफिस में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें. भावनाओं में आकर या किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न ले. किसी भी परिस्थिति में पहले सोचें उसके बाद स्वविवेक से कोई भी निर्णय करें.
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है. दिन में धान का आगमन साधारण तरीके से. कोई पेमेंट आपका आज आपको परेशानी में डाल सकता है. किसी भी तरह के ऑनलाइन स्कीम, शेयर, ट्रेडिंग आदि में पैसा इन्वेस्टमेंट ना करें, फ्रॉड होने का खतरा है. खर्चे पर नियंत्रण करें तथा साथ ही अपना बजट प्लान करके ही खर्च करें. लेनदेन करते समय किसी पर अधिक भरोसा ना करें.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपके जीवन में आप पर भावुकता हावी रह सकती है. किसी के साथ भी मिलने या उठने बैठने का मन नहीं करेगा. लोग आज आपके बारे में गलत सोच सकते हैं. जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में प्रयास करें कि उनके साथ थोड़ा समय व्यतीत करें लेकिन अपने विचारों को उन पर थोपने का प्रयास न करें. मानसिक चिंता और चिड़चिड़ापन आप पर हावी हो सकता है.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
यह भी पढ़ें: Buddha Purnima: 30 अप्रैल या 1 मई...बुद्ध पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि और स्नान-दान का शुभ समय














