Aaj ka Mulank 4 Ank Jyotish 24 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से मजबूत रखने का है. आपका सिक्ससेंस आज एक्टिव रहेगा. गलतियों को समझकर सुधारें और अनिश्चितता में स्थिर रहने का प्रयास करें.
करियर : दिनभर काम में थोड़ी-थोड़ी रुकावट आती रहेगी, जिसकी वजह से आपको वाद-विवाद करना पड़ सकता है. धैर्य रखें और टकराव की स्थिति में बचने का प्रयास करें. किसी भी प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने के लिए बेहतर प्लान लेकर उतरें. अनुभवी अधिकारी और कर्मचारियों की सलाह भी आपके लिए हितकर साबित होगी.
फाइनेंस: किसी जानकार व्यक्ति से उधार लेना और देना दोनों ही आपके लिए आज हितकर नहीं है. निवेश करना चाहते हैं तो आज के दिन दूरी बनाकर रखें नुकसान का सामना करना पड़ेगा. अच्छे जीवन के लिए बचत की योजनाएं बनाकर चलें. अचानक कोई ऐसा खर्चा आ सकता है, जिसकी आपने कभी उम्मीद ना की.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : रिश्तों के लिए हाथ से आज आपको सावधान रहना पड़ेगा. छोटी-छोटी बातों से गलतफहमी और दूरी हो सकती है. आप अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से कहें और सामने वाले को पूरा स्पेस दें, जिससे बातचीत करके समस्या का निपटारा हो सके. मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या आपको झेलनी पड़ सकती है.
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सफेद.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में














