Aaj ka Mulank 6 Ank Jyotish 24 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 6, 16, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज का दिन आपके लिए फीलिंग इमोशन और रिश्तों की नई शुरुआत के लिए होगा. आप आज मौके की नजाकत को समझने में कामयाब रहेंगे. आपकी फीलिंग और ज्यादा गहरी होगी.
करियर : आज आपका कार्य धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ेगा. साथियों के साथ मिलकर यदि किसी प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा, तो शानदार परिणाम प्राप्त होंगे. अपने व्यक्तिगत जीवन को कार्य स्थल पर हावी न होने दें. जल्दबाजी और भावनाओं में रहकर किसी भी प्रकार का कोई निर्णय न करें. गलत निर्णय से आपकी डील आपको नुकसान करवा सकती है.
फाइनेंस: आज आपका अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. रिश्तेदार अथवा संबंधों में गिफ्ट अथवा लग्जरियस दिखाने के लिए आपको खर्च करना पड़ सकता है. निवेश करना चाहते हैं तो आप आज छोटे-छोटे निवेश करके लाभ कमा सकते हैं. बजट पर ध्यान केंद्रित करना होगा. लव के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचाना अत्यंत आवश्यक है.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : यदि आपके प्रेम संबंधों में पहले से तनाव बना हुआ है, तो आज वह दूर हो सकता है. जीवनसाथी और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. पार्टनर के साथ आज रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. कहीं डेट पर जाने अथवा घूमने फिरने के लिए आप पार्टनर को कन्वेंस कर सकते हैं.
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में














