हस्ताक्षर करके काट देने का क्या है मतलब और Signature आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या कहता है, जानिए वास्तु एक्सपर्ट से 

Signature Vastu Shastra: वास्तु एक्सपर्ट जय मदान से जानिए हस्ताक्षर का मतलब और व्यक्तित्व के बारे में क्या कहते हैं हस्ताक्षर. 

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
Signature And Personality: हस्ताक्षर के बारे में वास्तु शास्त्र क्या कहता है जानिए. 
istock

Vastu Shastra: व्यक्ति का व्यक्तित्व किस तरह का है यह उसके बोलने, लिखने और व्यवहार के अलग-अलग पहलुओं से पता चल सकता है. ऐसा हम नहीं बल्कि वास्तु कहता है. इंस्टाग्राम पर तथास्तु नाम से अपने अकाउंट पर वास्तु एक्सपर्ट जय मदान (Jai Madaan) बता रही हैं हस्ताक्षर (Signature) का मतलब. वास्तु एक्सपर्ट (Vastu Expert) के अनुसार आपके हस्ताक्षर आपकी पर्सनैलिटी (Personality) के बारे में बहुत कुछ कहता है. अगर आप हस्ताक्षर लिखकर काटते हैं या उसके नीचे लाइन लगाते हैं या फिर बहुत बड़ा या छोटा हस्ताक्षर लिखते हैं तो उसका भी कुछ अर्थ होता है. आइए, जानें वास्तु एक्सपर्ट से हस्ताक्षर के बारे में क्या पता चलता है. 

वास्तु के अनुसार हस्ताक्षर का मतलब | Signature Meaning According To Vastu Shastra 

जल्दबाजी में किये गए हस्ताक्षर 

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार जो लोग जल्दबाजी में और बहुत फटाफट साइन करते हैं ये लोग बहुत एम्बीशियस और मेहनती होते हैं. लेकिन, इन लोगों की जिंदगी में बहुत-उतार चढ़ाव रहते हैं. साथ ही, वास्तु एक्सपर्ट का कहना है कि इन लोगों के हस्ताक्षर से पता चलता है कि ये राजनीति में अच्छे होते हैं यानी पोलिटिकल प्रतिभा के धनी होते हैं.

हस्ताक्षर काटने वाले 


इन लोगों को वास्तु एक्सपर्ट कहती हैं कि इन लोगों की पर्सनैलिटी ऐसी होती है कि ये लोग सैटिस्फाइड नहीं रहते. ये एक सैकंड में रूठ जाते हैं और दूसरे ही पल खुश हो जाते हैं. इन लोगों के बारे में जानने वाली एक बात यह भी है कि इन्हें अपना प्यार एक्सप्रेस करने में मुश्किल आती है. ये लोग जिनके करीब होते हैं उनसे भी प्यार नहीं जता पाते और साथ ही हर चीज में कमी निकालना भी इनकी आदत होती है.  

Advertisement

लेफ्ट और राइट दोनों हाथों से साइन करने

लेफ्ट और राइट दोनों हाथों से साइन (Sign) करने वाले लोगों को बारे में वास्तु एक्सपर्ट का कहना है कि यह लोग बेहद टैलेंटेड होते हैं. इनके अंदर गजब की प्रतिभा होती है क्योंकि ये दोनों हाथ से साइन कर सकते हैं. ये जिस क्षेत्र में जाएंगे इतिहास रचने की कोशिश करेंगे. बस इनके साथ एक परेशानी है कि ये लोग बहुत लापरवाह होते हैं. लापरवाही दूर हो जाए तो इनके लिए अच्छा रहेगा. 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
US Iran War | 'धमकियों से डरने वाले नहीं...' Trump की धमकी पर ईरान का पलटवार | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article