Lunar Eclipse 2022 : चंद्र ग्रहण के खत्म हेते ही सूतक भी खत्म हो जाता है.
Lunar Eclipse 2022 : यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो चुका है. अगली बार यह घटना 14 मार्च, 2025 को होगी. नासा के अनुसार, ग्रहण उत्तरी और मध्य अमेरिका, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला के पश्चिमी हिस्सों और पेरू, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अलास्का में दिखाई दिया. भारत में, पूर्ण ग्रहण पूर्वी भागों में दिखाई देगा, और आंशिक ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों से दिखाई दिया. इसके अलावा आंशिक और पूर्ण ग्रहण का प्रारंभिक चरण दिखाई नहीं दे सका क्योंकि दोनों घटनाएं तब शुरू होती हैं जब चंद्रमा भारत में हर जगह क्षितिज के नीचे होता है. आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 02:39 बजे और पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 03:46 बजे शुरू हुआ. जिसकी संपूर्णता शाम 5:12 बजे से शाम 6:19 बजे तक जारी रहा.
पूर्ण ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है, और चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे अंधेरे हिस्से में गुजरता है, जिससे चंद्रमा पर लाल चमक आती है. इसलिए पूर्ण ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है.
ग्रहण के बाद करें ये काम | Do this work after eclipse
चंद्र ग्रहण के खत्म हेते ही सूतक भी खत्म हो जाता है. ग्रहण खत्म होने के बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें. मकान, दुकान, प्रतिष्ठान की साफ सफाई कर अच्छे से धुलाई करें. ऐसा माना जाता है कि गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल का छिड़काव करने से नकारात्मकता समाप्त होती है और ग्रहण के प्रभाव भी समाप्त हो जाते हैं. ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें. अगर स्नान नहीं कर सकते तो अपने ऊपर गंगाजल छिड़क लें. खुद भी स्नान कर देवी देवताओं को स्नान कराएं. मंदिर की साफ सफाई करें. इसके बाद खाद्य पदार्थों पर गंगाजल छिड़क कर उनको शुद्ध करें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: ईरान का बड़ा दावा- मार गिराया इजरायल का F-16 लड़ाकू विमान