Libra Tarot Horoscope Today, 26 April 2026: टैरो कार्ड 'Five of pentacles' यह इशारा करता है कि माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कार्य की अधिकता के चलते प्रिय से न मिल पाना, सामने वाले को नाराज कर सकता है. घर पर काम करते समय सावधानी रखें. चोट लग सकती है. जीवनसाथी के साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर झगड़ा हो सकता है.
कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से घाटा हो सकते है. किसी व्यक्ति की गलती के कारण वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती है. अतीत के गलत फैसले मानसिक अशांति और क्लेश की वजह बनेंगे. यदि किसी स्थिति में सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें. कोई मनोकामना पूरी होने की संभावना बन सकती है. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. विद्यार्थियों को विवादों से दूर रहना चाहिए, पढ़ाई से मन भटक सकता है. इस समय पूरा ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित करें.
स्वास्थ्य: रक्तचाप बढ़ सकता है. ज्यादा तनाव न लें. कार्य के साथ आराम करना भी आवश्यक है.
आर्थिक स्थिति: धन के मामले में सावधानी रखें. इस समय किसी बड़े निवेश से दूर रहें.
रिश्ते: किसी परिजन की बात थोड़ी बुरी लग सकती हैं. संयम बनाए रखें.














