Leo Tarot Card Horoscope Today 30 April, Singh Tarot Card Rashifal: जरूरत के समय मित्र से लिया पैसा वापस न करने की नीयत का न होना दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ा सकता है, जिसके कारण विवाद की स्थिति हो सकती है. इस समय किसी कार्य को पूरा करने को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं, जिसके चलते कार्यों को समय पर पूरा करना विलंबित हो सकता है. कुछ पुराने कार्यों का अवलोकन कर सकते है. वर्तमान परिस्थितियों को स्वयं के अनुकूल बनाने के प्रयास करें.
आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि करें, जो बीत गया उसको सोचकर दुःखी न हों. आगे नए अवसर मिल सकते है. उनको प्राप्त करने की सकारात्मक सोच रखें. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो काफी ज्यादा व्यावसायिक सोच वाला होगा. सामने वाले की आधुनिक ओर प्रगतिशील सोच को व्यवसाय की शुरुआत में लगा सकते है.
जरूरत से ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह पर न जाएं. मानसिक तनाव के साथ कीमती वस्तुओं की चोरी का डर हो सकता है. बेफ्रिक होकर कार्यों को पूरा करें. बेफिजूल की बातों में वक्त जाया न करें. वक्त की कीमत पहचाने. विद्यार्थियों को इस समय पूरा ध्यान लक्ष्य की तरफ केंद्रित करने की आवश्यकता है. जरा भी भटकाव अच्छी खासी मेहनत पर पानी फेर देगा.
स्वास्थ्य: दूषित पानी बीमार कर सकता है. जगह जगह के पानी को पीने से बचाव करें.
आर्थिक स्थिति: किसी से कुछ पैसा उधार ले सकते है. बीमारी के चलते काफी धन खर्च हो सकता है.
रिश्ते: भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता हैं.














