Leo Tarot Card Horoscope: पुरानी बातों से चिंता, कार्य क्षेत्र में बदलाव, विवाह के लिए उपयुक्त रिश्ते की तलाश

Singh Tarot Card Rashifal 29 April 2026: Nine of swords की ऊर्जा कार्य क्षेत्र में बदलाव की संभावना व्यक्त कर सकती है. आइए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिति के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Leo Tarot Card Horoscope Today 29 April 2026, Singh Tarot Card Rashifal

Leo Tarot Card Horoscope Today 29 April, Singh Tarot Card Rashifal: किसी के साथ कार्य क्षेत्र में विवाद हो सकता है. सामने वाले का पक्षपात पूर्ण रवैया मन को आहत कर सकता है. इस समय पुरानी बातों को लेकर चिंतित न हो. अतीत से आगे बढ़कर रिश्ते सुधारने का प्रयास करें. सामने वाले को उसकी गलती के लिए क्षमा करें. कुछ बातों को लेकर अपनी सोच को बदलना चाहिए. आ रहे आए अवसर और लोगों के साथ खुद को स्थापित करना का प्रयास करे. इस समय किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचते रहने की आदत बदलें.

कार्य क्षेत्र में कुछ खास बदलाव आते नजर आ रहे हैं. खुद को इन बदलावों के अनुकूल करने में थोड़ा समय लग सकता हैं. आने वाले बदलावों से घबराकर कदम पीछे न हटाएं. मजबूती से सभी स्थितियों का सामना करें. परिवार में किसी के विवाह के संबंध में चल रही तलाश अभी तक पूरी न होने से सभी लोग चिंतित हो सकते है. पारिवारिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं.

विचारों को नकारात्मकता और ईर्ष्या से दूर रखें. कार्यों को समय पर पूरा करें. लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने का बोझ खुद पर न डालें. जिम्मेदारियों को दूसरों के साथ बांटा जा सकता है.

स्वास्थ्य: खानपान में सावधानी रखें. पाचन सम्बन्धी परेशानी हो सकती है.

आर्थिक स्थिति: दूसरों की होड़ खर्चों में ना करे. संतान की उच्च शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था कर सकते है.

Advertisement

रिश्ते: जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की तैयारी कर सकते है. प्रिय को उपहार दे सकते है.

Featured Video Of The Day
M3M Foundation: भारत के आदिवासी समुदायों के लिए M3M Foundation की बड़ी पहल | Tribal Community