Leo Tarot Card Horoscope Today 25 April 2026, Singh Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में चालाकी पूर्ण और सूझबूझ के चलते अपनी अच्छी खासी पहचान बना सकते हैं. किसी भी सहयोगी को मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने के कारण सभी लोगों से मान सम्मान की प्राप्त होता है. किसी नए सहयोगी के साथ भावनाओं को साझा कर सकते है.
इस समय कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के लिए अनैतिक साधनों का उपयोग कर सकते हैं, जो कि आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकता है. कुछ ऐसे लोगों के साथ व्यापार की शुरुआत करने पर विचार कर सकते हैं. जिनका अतीत बहुत अच्छा नहीं है पूर्व में कभी किसी व्यक्ति को काफी बड़ा नुकसान उनके द्वारा पहुंचा जा चुका है. ऐसी सूचना मिलने के बाद भी कदम पीछे नहीं हटा रहे है.
इस समय किसी ऐसे व्यक्ति की सलाह ली जा सकती हैं, जो कार्य से सम्बन्धित किसी दुविधा से बाहर निकाल सकें. बाहरी लोगों की बातें अपने ऊपर इतनी हावी न होने दें कि खुद की सोच ही समाप्त हो जाएं. बार-बार किसी भी कार्य को जबरदस्ती से ना करें. यदि आप थोड़ा साहस दिखाएंगे, तो पाएंगे कि कोई भी समस्या उतनी बड़ी नहीं है. जितना कि सोच रहे हैं. इससे बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा.
Cards: The Devil
स्वास्थ्य: तेज गति से गाड़ी चलाने के चक्कर में पैरों में चोट लग गई है. इसके चलते चलने फिरने में काफी परेशानी अनुभव कर रहे हैं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने और ज्यादा पैसे कमाने की चाह में गलत लोगों के संपर्क में आ सकते हैं. जल्दबाजी के चक्कर में गलत कार्य का सहारा ना ले.
रिश्ते: आंखों पर पट्टी बांधकर लोगों पर विश्वास ना करें. सामने वाले को परख कर ही आगे बढ़े.














