Singh Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: कोई बड़ा निर्णय न लें, व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे, पढ़ें सिंह राशि का राशिफल

Leo Horoscope Today 25 April 2026, Singh Rashifal: आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. पढ़ें राशिफल...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Leo Aaj Ka Rashifal 25 April 2026 | Singh Horoscope Today

Leo Horoscope Today 25 April 2026, Singh Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपरी राशि से रात 8 बजे तक द्वादश भाव में गोचर करेंगे. उसके उपरान्त आपकी ही राशि सिंह राशि में प्रवेश कर आपकी ही राशि में गोचर करेंगे. यह परिवर्तन आपके लिए दिन के पहले भाग में भावनात्मक दबाव और शाम के बाद आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता में वृद्धि का संकेत देता है.

दिन की शुरुआत में आपका मन थोड़ा भीतर की ओर रहेगा. कार्यों में मन कम लग सकता है और घरेलू या निजी चिंताएं ध्यान भटका सकती हैं. किसी पारिवारिक मुद्दे या भावनात्मक बात का असर आपके निर्णयों पर पड़ सकता है. इस समय कोई बड़ा निर्णय न लें और धैर्य बनाए रखें. आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी है क्योंकि भावनात्मक खर्च बढ़ सकते हैं.

शाम 8 बजे के बाद जैसे ही चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, आपके भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा. आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी और आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के संकेत हैं. दिन का पहला भाग धीमा रहेगा, लेकिन शाम के बाद करियर में तेजी आएगी. 

नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पहचान मिल सकती है. व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें. दिन के पहले भाग में मानसिक थकान रह सकती है. शाम के बाद ऊर्जा में सुधार होगा. सिरदर्द या तनाव से बचने के लिए आराम जरूरी है.

Advertisement

उपायः “ॐ सूर्याय नमः” का जप करें और सूर्य को जल अर्पित करें. गुड़, गेहूं या तांबे की वस्तु का दान करें. जरूरतमंद को भोजन कराना शुभ रहेगा.

शुभ रंग: आज आपके लिए गोल्डन और नारंगी रंग शुभ रहेंगे.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: दूसरे चरण में TMC-BJP का स्ट्राइक रेट कितना? | Mamata Banerjee | PM Modi
Topics mentioned in this article