Gemini Horoscope Today 25 April 2026, Mithun Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से रात 8 बजे तक दूसरे भाव में व उसके उपरान्त तीसरे भाव में गोचर करेंगे. यह बदलाव आपके लिए धन, वाणी और पारिवारिक जीवन से लेकर आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता तक असर डालने वाला रहेगा. दिन की शुरुआत भावनात्मक संतुलन और आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की मांग करेगी, जबकि शाम के बाद आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी.
सुबह से शाम 8 बजे तक का समय आपके दूसरे भाव को सक्रिय करेगा, जिससे वाणी में भावनात्मकता बढ़ सकती है. आप अपने परिवार से जुड़े मामलों पर अधिक ध्यान देंगे. घर में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, इसलिए शब्दों में संयम रखना जरूरी है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें क्योंकि भावनाओं में आकर खर्च बढ़ सकता है. किसी को उधार देने से बचें.
शाम के बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपकी सोच स्पष्ट होगी और आप अपने विचारों को मजबूती से प्रस्तुत कर पाएंगे. कार्यस्थल पर आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे. कोई नया अवसर या प्रस्ताव मिल सकता है.
दिन का पहला भाग आर्थिक समझदारी का है, जबकि शाम के बाद करियर में प्रगति के संकेत हैं. नए संपर्क बन सकते हैं. व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी से बचें. गले, आवाज या मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है. पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें. शाम के बाद ऊर्जा में सुधार होगा.
उपायः मां लक्ष्मी को गुलाब के पुष्प की माला अर्पित करें. घी की दीपक प्रज्ज्वलित करें.
शुभ रंग: आज आपके लिए सफेद और हल्का पीला रंग शुभ रहेंगे.














