मूलांक 8: शनि की सख्ती और राहु की अग्निपरीक्षा, आज पसीने के बाद चमकेगी किस्मत की लकीर!

17 अप्रैल का दिन आपसे 'लोहा' मनवाने वाला है. न्याय के देवता 'शनि' और बाधाओं के खिलाड़ी 'राहु' की जुगलबंदी आपको दिनभर नचाएगी, लेकिन हार मत मानिए, क्योंकि इस संघर्ष के अंत में जो मीठा फल मिलेगा, वो आपकी सारी थकान मिटा देगा. क्या आज आपका अटका हुआ पैसा वापस आएगा? जानने के लिए पढ़ें आज का पूरा गणित.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 8: मूलांक 8 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 17 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 8 Ank Jyotish 17 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 8 होता है. अंक 8 न्यायाधीश शनि देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 4 राहु मिलकर व्यक्ति को संघर्ष और अधिक मेहनत कराएगा. आज पूरा दिन ध्यान और गंभीरता से चलने का है. आइये जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 17 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 8 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : दिन भर मेहनत और संघर्ष का अंत दिन की समाप्ति तक आपको सफलता दिला सकता है. यदि आप धैर्य से निरंतर प्रयास करेंगे, तो दिन के अंत में आपके अटके हुए सभी प्रयास सफल होंगे. ऑफिस में बस की शाबाशी आपका दिन बना देगी. व्यवसाय में आज आपको नए और बड़े ग्राहकों से लाभ होगा.

फाइनेंस : पहले से चली आ रही आर्थिक समस्याएं कुछ हद तक कम होगी. अचानक से पूर्व में निवेश किए हुए धन से लाभ होने की उम्मीद है. किसी को उधार दिया गया पैसा जो काफी समय से अटका हुआ था, वह आपको आज मिल सकता है. आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : प्रेमी जोड़ों में पहले से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है. बात को लंबा ना खींचे स्पष्ट रूप से अपनी बात कहें. दांपत्य जीवन सुख में होगा. अपने पार्टनर के साथ स्पष्ट और गंभीर व्यवहार रखें किसी भी तरह का धोखा आपको दिक्कत में डाल सकता है. शारीरिक थकान के बीच घर में पारिवारिक जनों का सहयोग प्राप्त होगा.

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : काला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Lebanon Ceasefire: 10 घंटे भी नहीं टिका इजरायल-लेबनान के बीच हुआ 10 दिन का सीजफायर!