विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2022

सुबह उठकर इन 5 कामों को करने पर मान्यतानुसार मिलती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, आप भी जानिए 

Morning Tips: शास्त्रों के मुताबिक सुबह उठकर कुछ खास काम करना शुभ होता है. मान्यता है कि सुबह उठकर सबसे पहले ये 5 काम करने से मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है.

सुबह उठकर इन 5 कामों को करने पर मान्यतानुसार मिलती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, आप भी जानिए 
Morning Tips: जानिए कौनसे हैं वो काम जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं.
istock

Morning Tips For Good Luck: खुशहाल जीवन की कामना प्रत्येक व्यक्ति करता है. साथ ही इंसान की चाहत होती है कि उसे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े. लेकिन कई बार कठिन परिश्रम करने के बावजूद भी धन का बचत नहीं हो पाता है. ऐसे में व्यक्ति के मन में निराशा घर कर जाती है. इस कारण से कई बार तो मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. शास्त्रों के मुताबिक मेहनत के साथ-साथ किस्मत का साथ होना भी जरूरी होता है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, रोजना सुबह उठकर 5 काम करने से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा प्राप्त की जा सकती है. 

हस्ताक्षर करके काट देने का क्या है मतलब और Signature आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या कहता है, जानिए वास्तु एक्सपर्ट से 

मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न | How To Impress Maa Lakshmi 

हथेली के दर्शन


अगर दिन की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा दिन खुशनुमा गुजरता है. दिन खुशहाल रहे इसके लिए सुबह उठकर सबसे पहले आपने ईष्ट देव का स्मरण करना चाहिए. उसके बाद हथेलियों के दर्शन करने चाहिए. हाथों के देखते हुए, "कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्" इस मंत्र को बोलना शुभ माना गया है. इतना करने के बाद हथेलियों को चेहरे पर फेरना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से ब्रह्मा जी, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है.

धरती को स्पर्श करना


सुबह उठकर सबसे पहले हथेलियों के दर्शन करने के बाद पैरों को जमीन पर रखने से पहले धरती को प्रणाम करना चाहिए. धरती हमारे भार को सहन करती हैं, इसलिए उनका शुक्रिया किया जाता है.

सूर्य देव को जल चढ़ाना


सूर्योदय के पहले उठने के बाद शौच आदि कार्यों से निवृत होकर स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करके तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित किया जाता है. सूर्य देव को अर्पित किए जाने वाले जल में लाल फूल, रोली मिलाया जाता है. इसके बाद ओम् सूर्याय नमः मंत्र को बोलते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है.

तुलसी को जल


सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद तुलसी में भी जल चढ़ाया जाता है. तुलसी में जल अर्पित करते वक्त 'ओम् नमो भगवते वासुदेवाय' यह मंत्र बोला जाता है. तुलसी में जल अर्पित करने के बाद उसके नीचे दीया भी जलाया जाता है. मान्यता है कि रोजाना सुबह ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

घर में नमक-पानी का पोछा


वास्तु शास्त्र के मुताबिक सूर्योदय से पहले पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है. साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com