Capricorn Tarot Horoscope Today, Capricorn Card Rashifal: लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. कोई विरोधी व्यक्ति आरोप लगा सकता है. थोड़ा स्वधान रहे. किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय परिस्थितियों का अच्छे से आकलन करें. किसी की बातों से प्रभावित होकर निर्णयों में तब्दीली न लाएं. ऐसे किसी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें. जिसका चरित्र दोहरा या संदिग्ध हो. किसी कार्य की जिम्मेदारी दूसरे पर न सौंपे. अपनी जिम्मेदारियों को स्वयं उठाएं. किसी के साथ बढ़ती अंतरंगता को निजी रखें. पुराने कार्यों को पहले पूरा करें. मन में भटकाव की स्थिति न लाएं. कार्य क्षेत्र में पूरा ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित करें. यदि कोई व्यक्ति आपके खिलाफ को बात फैला रहा है. तो तुरंत प्रतिक्रिया न दें. चुप रहकर सामने वाले की गतिविधि पर ध्यान दें. किसी की बातों में आकर कोई गलत कदम न उठाएं. दूसरों की निजी बातों में दखल न दें. संभव हो, तो किसी के भी साथ कार्य क्षेत्र या पारिवारिक जीवन से सम्बन्धित बातें साझा न करें. अजनबी लोगों पर एकदम से विश्वास न करें.
स्वास्थ्य: बार बार बिगड़ती तबियत किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का इशारा कर सकती है. चिकित्सक से पूरी बातें कहकर सही परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति: पूर्व में की गई किसी की मदद अच्छे प्रतिफल दे सकती है. इससे मन से चिंता दूर होगी.
रिश्ते: जो बीत चुका है. उसको लेकर वर्तमान रिश्तों को न बिगड़े.














