Capricorn Horoscope Today 16 April 2026, Makar Rashi Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए मेहनत, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा लेने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे काम का दबाव बढ़ेगा. हालांकि, आपकी मेहनत और समर्पण के कारण आप सभी कार्य समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे.
वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग खोल सकता है. व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी. आज कोई बड़ा लाभ भले न मिले, लेकिन आपके प्रयास भविष्य में अच्छे परिणाम देंगे. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. अनावश्यक खर्च आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकते हैं.
पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. थकान, कमजोरी या नींद की कमी महसूस हो सकती है. तेज धूप में बाहर न निकलें, शरीर में पानी की कमी न होने दें. नियमित दिनचर्या और पर्याप्त आराम आपके लिए जरूरी है.
उपायः हनुमान के जी मंदिर में घी का दीप प्रज्वलित करें. उनके चरणों का सिंदूर लेकर माथे पर लगाएं.














