Aquarius Tarot Card Rashifal: निर्णयों में दृढ़ता, कार्य में जल्दबाजी से दूर, संतान की शिक्षा

Kumbh Tarot Card Rashifal 29 April 2026: Page of wands की ऊर्जा संतान की शिक्षा को लेकर चिंता और कार्य शैली में बदलाव की आवश्यकता को बता सकती है. आइए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Aquarius Tarot Card Horoscope Today 29 April 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 29 April, Kumbh Tarot Card Rashifal: अच्छे से सोच समझकर निर्णय लें. अपने निर्णय में दृढ़ता लाने की पूरी कोशिश करें. किसी को भी अपने निर्णयों में हस्तक्षेप न करने दें. नई नौकरी की प्राप्ति आसान नजर नहीं आ रही है. मनचाही नौकरी ढूंढना थोड़ा मुश्किल प्रतीत हो रहा है. इस समय धैर्य और संयम से आगे बढ़ने की प्रतीक्षा कीजिए. कार्यों में जल्दबाजी न करें. इससे विचारों में नकारात्मकता आ सकती है. असफलता कोई दोष नहीं है, बल्कि इसे आगे बढ़ने की प्रेरणा की तरह देखिए. किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, तो कमियां ढूंढने की जगह कार्य शैली में बदलाव लाइए. कार्य में गति आने लगेगी.

किसी भी बात को दूसरे के साथ साझा करने में सजग रहें. सामने वाला आपकी निजता को भंग न कर दें. संतान की शिक्षा को लेकर काफी चिंतित हो सकते है. उसकी गलत संगत में रहना परेशान कर सकता है. इस समय डांट या मार की जगह नम्रता से काम लेना उसको आपके करीब करेगा.

जीवनसाथी से विवाह पूर्व की गोपनीय बातें साझा करने से पहले थोड़ा सोच लें. ऐसा न हो सामने वाला किसी बात को लेकर मन में गलतफहमी पाल लें. अपने विचारों को संतुलित करें. आपकी सेहत को सही बनाए रखने के कार्य करें. विवादित मामलों में पहल न करें. धन को बिना सोचे समझे खर्च न करें.

स्वास्थ्य : किसी गलत दवा के सेवन से चर्मरोग हो सकता है. बिना चिकित्सक की सलाह के किसी भी दवा का उपयोग न करें.

Advertisement

आर्थिक स्थिति : बीमारी के चलते खर्चा अधिक हो सकता हैं. संभव हैं कि, कर्ज लेने की स्थिति बन जाएं.

रिश्ते : अपने रिश्तों की अहमियत समझे. दूसरे की किसी कमी का मजाक न बनाएं.

Featured Video Of The Day
Exit Poll 2026: पांच राज्यों के सबसे सटीक एग्जिट पोल का आगाज, देखते रहे NDTV India | Bengal Elections