Aquarius Horoscope Today 20 April 2026, Kumbh Rashi Ka Rashifal: कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज चंद्रमा चतुर्थ भाव में गोचर करेगा. यह भाव घर, माता, मानसिक शांति और निजी जीवन से जुड़ा होता है, इसलिए आज आपका ध्यान अधिकतर पारिवारिक और घरेलू मामलों पर रहेगा. सुबह से ही आप अपने घर की व्यवस्था, आराम और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे. माता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और उनका सहयोग प्राप्त होगा.
घर से जुड़े किसी काम या योजना में प्रगति देखने को मिल सकती है. कार्यस्थल पर मन थोड़ा कम लग सकता है. इसलिए जरूरी कामों को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा. आलस्य को छोड़कर नियमित काम को पूरा करें. अन्यथा अगले दिन काम का बोझ बढ़ने से मेहनत और तनाव बढ़ सकता है. शत्रुओं से सावधान रहें. वह सक्रिय हो सकते हैं. प्रॉपर्टी सम्बंधी किसी काम को या कोई लिखा पढ़ी करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं होगा. बड़े निर्णय आज टालना उचित होगा.
दोपहर के बाद आप मानसिक रूप से अधिक स्थिर महसूस करेंगे और परिवार के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा. घर में शांति और सकारात्मक वातावरण बनेगा. आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक तनाव से बचना जरूरी है. आराम और नियमित दिनचर्या आपके लिए लाभकारी रहेगी. जो लोग हृदय रोगी हैं, उन्हें विशेष सावधानी की जरूरत है. मां के स्वास्थ का भी ख्याल रखें.
उपाय: जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता करें. गाय को हरा चारा खिलाएं.














