Aquarius Horoscope Today 17 April 2026, Kumbh Rashi Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए धन और प्रयास दोनों का संकेत लेकर आया है. सुबह 12 बजे तक चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में रहेगा, जो धन, वाणी और परिवार का भाव है. इस समय आर्थिक मामलों में सुधार होगा. आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं या किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. घन संचय भी होगा और धन सम्बंधी मामलों ने सकारात्मकता दिखेगी.
आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. यदि आप किसी वित्तीय योजना पर काम कर रहे हैं, तो यह समय सकारात्मक परिणाम दे सकता है.
दोपहर के बाद चंद्रमा तृतीय भाव में प्रवेश करेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा. आप अपने कार्यों को लेकर अधिक सक्रिय हो जाएंगे और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. संचार कौशल मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत कर पाएंगे.
भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और छोटी यात्राओं के योग भी बन सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है. रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा. कुल मिलाकर, यह दिन आपको पहले आर्थिक लाभ और फिर सक्रियता व प्रगति का अवसर देगा.
उपायः पक्षियों को दाना व पानी दें.














