आज का पंचांग (Aaj ka Panchang) 8 अप्रैल 2026: आज वैशाख षष्ठी तिथि, जानें सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka Panchang in Hindi: 8 अप्रैल बुधवार को षष्ठी तिथि शाम 7 बजकर 1 मिनट तक चलेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आज का पंचांग 8 अप्रैल 2026
AI

Today Panchang, 8 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग के अनुसार ही हर दिन की शुरुआत, शुभ-अशुभ समय व नए कार्य की शुरुआत के साथ ही पूजा-पाठ के लिए सही मुहूर्त का निर्धारण होता है. 8 अप्रैल बुधवार का पंचांग देखें तो बैशाख मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग...

वैशाख षष्ठी तिथि आज

8 अप्रैल बुधवार को षष्ठी तिथि शाम 7 बजकर 1 मिनट तक चलेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार सूर्योदय के समय जो तिथि हो उसी का पूरे दिन मान होता है. इस हिसाब से बुधवार को पूरे दिन षष्ठी तिथि रहेगी.

यह भी पढ़ें: Kalashtami April 2026: कालाष्टमी पर कालभैरव की पूजा क्यों की जाती है? जानिए पूजा का महत्व, विधि और सही समय

नक्षत्र और योग

दृक पंचांग के अनुसार, इस दिन मूल नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक और योग वरीयान शाम 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. करण वणिज शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगा. सूर्योदय सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर होगा व सूर्यास्त शाम 6 बजकर 43 मिनट पर होगा. चन्द्रोदय देर रात 12 बजकर 41 मिनट (9 अप्रैल) पर और चन्द्रास्त सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर होगा. बुधवार को गण्ड मूल पूरे दिन रहने के कारण शुभ कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए. राहुकाल के दौरान महत्वपूर्ण काम शुरू न करें. अमृत काल और विजय मुहूर्त का लाभ उठाकर पूजा-पाठ, नए कार्य या यात्रा की योजना बनाई जा सकती है.

आज का शुभ मुहूर्त 

शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 42 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. वहीं, अमृत काल देर रात 1 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट (9 अप्रैल) तक रहेगा. वहीं, निशिता मुहूर्त भी देर रात 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट (9 अप्रैल) तक रहेगा.

Advertisement

आज का राहुकाल

अशुभ समय का ध्यान रखना भी जरूरी है. राहुकाल दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 58 मिनट तक, यमगण्ड सुबह 7 बजकर 38 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक व दुर्मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. वर्ज्य समय दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. गण्ड मूल पूरे दिन तो भद्रा शाम 7 बजकर 1 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.

Featured Video Of The Day
Iran-US Ceasefire: सीजफायर पर राजी हुए America और ईरान, Hormuz भी खुला
Topics mentioned in this article