3 अप्रैल का पंचांग: कृष्ण प्रतिपदा पर अभिजीत और विजय मुहूर्त, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

Aaj ka Panchang: 3 अप्रैल को सूर्योदय 6 बजकर 9 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 40 मिनट पर होगा. चंद्रोदय शाम 8 बजकर 4 मिनट पर होगा. आइए जानते हैं 3 अप्रैल का पंचांग-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aaj ka Panchang 3 April: 3 अप्रैल का पंचांग

Aaj ka Panchang: सनातन धर्म में पंचांग के पांच अंग तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार का विशेष महत्व होता है. इनके आधार पर ही दिन की शुरुआत व शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है. 3 अप्रैल शुक्रवार से वैशाख मास प्रारंभ हो रहा है. इस दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण योग और मुहूर्त बन रहे हैं. साथ ही अशुभ समय का ध्यान रखना भी आवश्यक है. आइए जानते हैं 3 अप्रैल का पंचांग-

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय 

3 अप्रैल को सूर्योदय 6 बजकर 9 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 40 मिनट पर होगा. चंद्रोदय शाम 8 बजकर 4 मिनट पर होगा. अमृत काल में कोई भी शुभ कार्य करना फलदायी रहेगा. वहीं राहुकाल में यात्रा या नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. शुक्रवार माता लक्ष्मी की आराधना को समर्पित है. इस दिन शुक्र ग्रह की शांति के लिए भी पूजा-पाठ व सफेद चीजें दान करने का विधान है.

तिथि कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यह सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया लग जाएगी, हालांकि उदयातिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार, पूरे दिन प्रतिपदा का मान होगा. नक्षत्र चित्रा शुक्रवार की शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. इसके बाद स्वाती लग जाएगा. योग व्याघात दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक और करण कौलव सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें- पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

शुभ मुहूर्त 

शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 39 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक व अमृत काल दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

Advertisement
अशुभ समय

अशुभ समय की बात करें तो शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक, यमगंड दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 7 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक व दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 39 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.

Featured Video Of The Day
Bengal chunav: हुमायूं कबीर की 7 पुश्तें भी... बुर्के वाली CM पर ये क्या बोल गईं नवनीत राणा
Topics mentioned in this article