
दुष्यंत चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं. वो अजय सिंह चौटाला के बेटे हैं.दुष्यंत पहले अपने परिवार की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में थे. लेकिन पारिवारिक विवाद के बाद उन्होंने 2018 में इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठन किया था. जजपा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी.जेजेपी ने सरकार बनाने के लिए बीजेपी को समर्थन दिया था. दुष्यंत को मनोहर लाल खट्टर की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया था. लेकिन यह गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही टूट गया.
तीन अप्रैल 1988 को हिसार में पैदा हुए दुष्यंत चौटाला अपने आप को एक्सीडेंटल नेता बताते हैं. उनका कहना है कि वो राजनीति में नहीं आना चाहते थे.दुष्यंत ने स्कूली पढाई हिमाचल प्रदेश के लॉरेंस स्कूल से की है.उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट में बैचलर की डिग्री ली है. इसके बाद उन्होंने जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता. इस चुनाव में भी वो उचाना से ही चुनाव लड़ रहे हैं.
नामांकन के समय दिए हलफनामे के अनुसार दुष्यंत चौटाला की कुल संपत्ति 28 करोड़ 86 लाख रुपये की है. इसमें 26 करोड़ 45 लाख 35 हजार 260 रुपये की चल संपत्ति है. वहीं उनके पास दो करोड़ 40 लाख 72 हजार 285 रुपये की अचल संपत्ति है. उनके ऊपर न तो कोई मुकदमा चल रहा है और न ही उनको किसी मामले में सजा हुई है.