कौन हैं सोनम पंडित? जिनकी महाशिवरात्रि वाली रील ने इंटरनेट पर मचाई धूम, 27 लाख लोगों ने देखा Video

महाशिवरात्रि पर वायरल हुए वीडियो से चर्चा में आईं सोनम पंडित के बारे में जानिए. टीवी एक्ट्रेस से इंफ्लुएंसर और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट तक का उनका पूरा सफर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस इंफ्लुएंसर का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?

Maha Shivratri viral video: महाशिवरात्रि से पहले सोशल मीडिया पर मुंबई की इंफ्लुएंसर सोनम पंडित का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं. उनकी भक्ति और प्रस्तुति ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. सोनम ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा था, शिव के बिना शक्ति अधूरी है और शक्ति के बिना शिव शून्य हैं.

वीडियो में वह सफेद साड़ी पहने, हाथ और गले में रुद्राक्ष की माला के साथ अलग-अलग लोकेशन पर नजर आती हैं. आगे वह फूल तोड़कर अपने दुपट्टे में इकट्ठा करती हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित करती हैं. वीडियो का अंत सूर्यास्त के बैकग्राउंड में उनके पोज़ के साथ होता है. इस रील को अब तक 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, कि भगवान शिव उनकी रक्षा करें और नकारात्मकता को दूर करें.

देखें Video:

टीवी से सोशल मीडिया तक का सफर

सोनम पंडित मुंबई में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनका मध्य प्रदेश के रतलाम की रहने वाली हैं. उनका जन्मदिन 2 अक्टूबर को होता है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्ट्रेस के रूप में की और ‘मेरे साईं' तथा क्राइम शो ‘सावधान इंडिया' में काम किया. अभिनय के अलावा सोनम एक सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट भी हैं और अपना ब्यूटी वेंचर चलाती हैं. वह यूट्यूब पर ब्यूटी और फैशन से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं, जहां उनके 34 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं.

Advertisement

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से फैशन मॉडलिंग में ग्रेजुएशन किया है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने Lakmé Academy Powered by Aptech में असिस्टेंट के रूप में की, जहां वह करीब 4 साल तक काम करती रहीं. पिछले छह वर्षों से वह फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं और ब्राइडल, ब्रांड शूट, मॉडलिंग और प्री-वेडिंग प्रोजेक्ट्स संभाल चुकी हैं.

इसके अलावा, उन्होंने DigitalYoog Media के साथ पार्ट-टाइम सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट के रूप में भी काम किया है. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह भविष्य में एक सफल उद्यमी बनना चाहती हैं और हाल ही में उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एडवाइजर के रूप में काम की तलाश से जुड़ा पोस्ट भी शेयर किया था.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: किराया आपकी पूरी सैलरी खा जाएगा...भारतीय शख्स ने बताया दुबई में रहने का असली खर्च, जाने से पहले पढ़ लें ये सच!

3 करोड़ लोगों को बनाया बेवकूफ! शायरी सुनाने वाली खूबसूरत ‘लड़की' निकली AI मॉडल, वायरल Video कर देगा हैरान

अमेरिका की लग्जरी लाइफ छोड़ पंजाब क्यों लौट आया ये युवक? वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

Featured Video Of The Day
Iran vs US: 10 Lakh Soldiers Ready! ईरान की अमेरिका को 'ऐतिहासिक नरक' की चेतावनी | Middle East War