शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान कौन हैं? मॉडल से वॉइस-ओवर आर्टिस्ट तक, बना चुकी हैं अलग पहचान

भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान मॉडल, एक्ट्रेस और वॉइस-ओवर आर्टिस्ट हैं. जानिए उनकी उम्र, पढ़ाई, करियर और दोनों की लव स्टोरी के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन हैं शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान? खूबसूरती और टैलेंट से बना चुकी हैं अलग पहचान

Who is Anjum Khan: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से चर्चा में रहते हैं. लेकिन, उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. उनकी पत्नी अंजुम खान भी अपने करियर और टैलेंट की वजह से अलग पहचान रखती हैं. तो आइए जानते हैं शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान के बारे कुछ दिलचस्प बातें, जो शायद कम ही लोग जानते होंगे...

मॉडलिंग से लेकर वॉइस-ओवर तक किया काम

अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर 1986 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स में पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई.

अंजुम खान ने अपने करियर में कई तरह के काम किए हैं. उन्होंने मॉडलिंग के साथ-साथ टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. इसके अलावा वे वॉइस-ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी काम करती हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों, टीवी शोज और प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज दे चुकी हैं.

Advertisement

दोस्त के जरिए हुई थी मुलाकात

अंजुम खान और शिवम दुबे की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 16 जुलाई 2021 को शादी कर ली. मुंबई में हुई इस शादी में हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों का पालन किया गया था.

Advertisement

शादी के बाद दोनों की जिंदगी खुशहाल चल रही है. साल 2022 में उनके बेटे अयान का जन्म हुआ. इसके बाद 2025 की शुरुआत में उनके घर बेटी मेहविश का जन्म हुआ. अंजुम अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं.

हर मैच में करती हैं पति को सपोर्ट

अंजुम खान अपने पति के क्रिकेट करियर में हमेशा उनका साथ देती नजर आती हैं. जब भी शिवम दुबे मैदान में खेलते हैं, अंजुम उन्हें पूरा समर्थन देती हैं और अपने पेशेवर काम के साथ परिवार को भी अच्छी तरह संभालती हैं.

यह भी पढ़ें: 7वीं फेल किसान का कमाल! एक ही पेड़ पर उगा दिए 350 किस्म के आम

72 घंटे में नौकरी गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी… अब 8 गुना ज्यादा कमा रही है AI इंजीनियर, जानिए कैसे?

Advertisement

नौकरी गई तो IITian ने शुरू किया चाय का ठेला, अब अमेरिका में 780 रुपये की चाय बेच रहा ‘बिहारी चायवाला'

Featured Video Of The Day
युद्ध मोर्चे पर तैनात दिखे ईरान के एलीट कमांडो, US के ग्राउंड ऑपरेशन पर जवाब