समंदर किनारे मृत हालत में मिला मंकीफेस ईल
समंदर की दुनिया सच में अजीबोगरीब है, इसमें ऐसे कितने ही जीव रहते हैं जिनसे आज भी लोग अंजान हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला संयुक्त राज्य अमेरिका में, जहां एक तट पर एक विचित्र सा दिखने वाला समुद्री जीव मृत अवस्था में पाया गया. क्रिस्टीन टिलॉटसन (Kristine Tillotson) नाम के सोशल मीडिया यूजर ने इस जीव की कई तस्वीरें रेडिट पर पोस्ट की है. सुई जैसे दांतों वाला यह जानवर (animal with needle-like teeth) देखने में काफी भयानक लगता. चट्टानों के ढेर पर यह मृत पड़ा हुआ पाया गया है. तस्वीरें देखकर लगता है कि उसके शरीर के अंग छिल रहे हैं और वह सड़ रहा है.
यहां देखें तस्वीरें
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, छिड़ेगा महायुद्ध? Iran Attack On US | Khamenei














