विराट कोहली ने गाया गुरदास मान का गाना, तालियां बजाने पर मजबूर हुए लोग, यूजर्स ने कहा- बहुत बढ़िया

हाल ही में विराट कोहली एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वे गुरदास मान का पंजाबी गाना गाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
विराट कोहली का सिंगिंग वीडियो हुआ वायरल.

क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार खेल और खूबसूरत शॉट्स से फैन्स का दिल जीतने वाले और बल्ले से ताबड़तोड़ रन बरसा कर टीम को जिताने वाले विराट कोहली दूसरे हुनर में भी पीछे नहीं हैं. मॉडलिंग में तो उनका जलवा कायम है ही, वे डांसिंग और सिंगिंग में भी लाजवाब हैं. अक्सर उनके ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें कभी वो डांस करते नजर आते हैं, तो कभी गाना गाते नजर आते हैं. हाल ही में एक मैच के दौरान वो मैदान पर ही 'एवंई-एवंई लुट गया' गाने के हुक स्टेप्स करते नजर आए थे. उनका ये अंदाज भी खासा वायरल हुआ था और अब उनका पंजाबी गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर आप भी वहां मौजूद लोगों की तरह तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे.

यहां देखें वीडियो

विराट ने गाया पंजाबी गाना (Virat kohli viral video)

सीनियर प्लेयर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने विराट कोहली का ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हरभजन सिंह के साथ गुरदास मान का पंजाबी गाना गा रहे हैं. मंच पर नीता अंबानी के अलावा उनकी बेटी ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा, शेखर, परिणीति चोपड़ा के अलावा और भी बहुत से सितारे मौजूद हैं, लेकिन सबकी नजरें टिकी हैं सिर्फ विराट कोहली पर, जो इतने सुर में वो गाना गा रहे हैं कि उस पर तालियां बजाए बगैर रहा ही नहीं जा सकता. विराट का हुनर देखकर हरभजन सिंह भी गाना बंद कर देते हैं और सिर्फ विराट कोहली की ही आवाज सुनाई देती है. इस वीडियो को शेयर करते हुए गीता बसरा ने लिखा है कि, 'विराट कोहली के बर्थडे पर वो इससे बेहतर क्या गिफ्ट दे सकती हैं, जिसके जरिए उनके दूसरे टैलेंट भी उनके फैन्स को पता चलें.'

विराट कोहली ने गाया पंजाबी सॉन्ग (Virat Kohli Sings Singh Punjabi song)

विराट कोहली के इस वीडियो को देखकर उनके फैन्स उन पर फिर प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि, 'इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि आखिर अरिजीत सिंह क्यों विराट कोहली का फैन है.' कुछ फैन्स ने वॉव लिख कर कमेंट किया है. कुछ फैन्स विराट की तारीफ में अलग-अलग इमोजी शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Attack करेगा तो Pakistan करेगा Mumbai-Delhi पर Deadly Missile Attack? Abdul Basit की बड़ी धमकी