तलाक के बाद बच्चों पर क्या गुजरती है बता रहा ये वीडियो, इसे देख अलग होने की सोचने वाले कपल एक बार सोचेंगे जरूर

दो लोगों की अनबन में जब 'इगो' जीतती है, तो हारता सिर्फ वो मासूम है जिसे दुनियादारी की समझ तक नहीं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का कलेजा चीर रहा है, जिसे देखकर पत्थर दिल भी रो पड़ेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तलाक की दिल चीर देने वाली तस्वीर: कलेजा निकाल ले गई मां, बाप की गर्दन से लिपटा रहा मासूम

Divorce Child Custody Video: दो दिलों के टूटने की गूंज शायद सुनाई न दे, पर एक मासूम की सिसकियों ने ग्वालियर की तहसीलों की दीवारें तक हिला दीं. कागजी तलाक ने घर तो उजाड़ दिया, लेकिन पिता की गर्दन से लिपटे उस दो साल के लाल की बेबसी...आज हर किसी का दिल चीर रही है. इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के जहन में सिर्फ एक ही बात उठ रही है कि, कोर्ट के कागज तो बन गए, लेकिन बाप की गोद से लिपटकर रोते उस मासूम के आंसू कौन पोंछेगा? 

सिसकियों से गूंज उठी तहसील (Emotional Video Father Son)

जब मियां बीवी के बीच कड़वाहट हद से गुजर जाती है, तो रास्ता सीधा कचहरी की सीढ़ियों पर जाकर रुकता है. कानून भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है कि घर बस जाए, सुलह के लिए वक्त भी दिया जाता है, मगर जब बात 'अब साथ नहीं रहना' पर अड़ जाए, तो फैसला लेना ही पड़ता है. ग्वालियर की भितरवार तहसील में भी यही हुआ. सोमप्रीत नाम की महिला और उसके पति के बीच तलाक का मुहर लग गया, लेकिन सबसे मुश्किल घड़ी तब आई जब उनके 2 साल के जिगर के टुकड़े को बांटने की बारी आई.

ये भी पढ़ें:-थाली में पहला निवाला और बज गया सायरन! इंडियन महिला ने बताए इजरायल के रूह कंपा देने वाले हालात

कोर्ट का फैसला और बाप की बेबसी (Painful Legal Process of Child Custody)

अदालती कार्रवाई में अक्सर मासूमियत हार जाती है. कानून की किताबों में कस्टडी के नियम साफ हैं और आपसी सहमति से तय हुआ कि बच्चा मां के पास रहेगा, लेकिन उस 2 साल के बच्चे को क्या पता कि कानून क्या होता है? जैसे ही पिता ने उसे मां की तरफ बढ़ाया, बच्चे ने पिता का कुर्ता ऐसे पकड़ा जैसे उसकी पूरी कायनात वही हो. वो बार बार पिता की बाहों में छिपने की कोशिश करता रहा. वहां खड़ा हर शख्स इस मंजर को देख सन्न रह गया.

Advertisement

पंजाब से ग्वालियर तक का दर्दनाक सफर (Viral Divorce Case)

दरअसल, सोमप्रीत अपने ससुराल से लापता हो गई थी, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद पंजाब के एक गुरुद्वारे से खोज निकाला. उसने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर इल्जाम लगाए और साफ कह दिया कि अब उसे मायके ही जाना है. बात जब तलाक तक पहुंची, तो सब तय हो गया, सिवाय उस बच्चे की तड़प के. मां उसे 'मम्मा है मम्मा' कहकर अपनी ओर खींचती रही, चॉकलेट का लालच भी दिया गया, लेकिन बच्चे की रूह तो अपने बाप के पास ही अटकी थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-गजब! खेत में निकला 'इंसानी हाथ', किसान को मिली 1 लाख से ज्यादा की बोली, पर बंदे ने बेचने से कर दिया इनकार

बाप की आंखों में वो बेबसी थी जिसे लफ्जों में बयां करना नामुमकिन है. जब मां बच्चे को लेकर कमरे से बाहर निकली, तो वो शख्स बस बुत बनकर खड़ा देखता रहा. यह वीडियो सबक है उन कपल्स के लिए जो गुस्से में अलग होने का फैसला तो ले लेते हैं, लेकिन ये भूल जाते हैं कि उनकी इस जंग में एक मासूम का बचपन हमेशा के लिए अकेला हो जाता है. रिश्तों का टूटना दुखद है, पर बच्चों का उस चक्की में पिसना सबसे बड़ा गुनाह है

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Pakistan क्यों बना बिचौलिया? Donald Trump | Ceasefire