Little Boy Climbing Ladder: सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़े वीडियोज लोग खूब देखना और शेयर करना पसंद करते हैं. इन वीडियोज में कभी बच्चों की मासूमियत दिल लूट लेती है, तो कभी उनका शरारत भरा अंदाज ध्यान खींच लेता है. हाल ही में एक बच्चे से जुड़ा वीडियो देखकर लोग हैरत में हैं. इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा लकड़ी की सीढ़ी चढ़ते देखा जा रहा है.
वीडियो की शुरुआत में एक घर के अंदर रखी लकड़ी की सीढ़ी नजर आ रही है, जिस पर एक छोटा सा बच्चा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में बच्चा अपने छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. छोटे से बच्चे को इस तरह बिना किसी की मदद से सीढ़ी चढ़ते देखकर लोगों की सांसें अटक रही हैं. वीडियो में बच्चा सीढ़ी चढ़ने के लिए गजब का तिकड़म लगाता नजर आ रहा है. वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस वीडियो को Ragni Devi Rawat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. बच्चे के इस वीडियो को अब तक 1.4 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग वीडियो पर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं. वहीं 44 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है.
ये भी देखें- कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023: देसी फिल्में, अनुष्का का डेब्यू, और भी बहुत कुछ














