घर का किराया नहीं दे पाए तो होटल में शिफ्ट हो गया कपल, सालाना हो रही 11 लाख रुपये की बचत!

अमेरिका के एक कपल ने महंगे किराए से बचने के लिए होटल में रहना शुरू किया और सालाना 11 लाख रु तक की बचत की. जानिए उनकी पूरी कहानी और कैसे बदली उनकी जिंदगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किराया महंगा पड़ा तो अपनाया नया तरीका, होटल में रहकर लाखों बचाए

अमेरिका में एक कपल ने बढ़ते किराए से परेशान होकर ऐसा फैसला लिया, जिसने सबको हैरान कर दिया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,  मरांडा बोवर्स (47) और उनके पति जॉन (40) पहले फ्लोरिडा के Pensacola में एक बड़े किराए के घर में रहते थे. वे हर महीने करीब $2,300 (लगभग 1.9 लाख रु) किराया देते थे, जो उनके लिए भारी पड़ने लगा.

हादसे के बाद बदली जिंदगी

साल 2023 में जॉन के साथ एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और वे काम करने में असमर्थ हो गए. इसके बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी मरांडा पर आ गई, जो एक क्लीनिंग बिजनेस चलाती हैं. ऐसे में महंगा किराया देना मुश्किल हो गया.

होटल में शिफ्ट होकर बचाए लाखों

कपल ने नवंबर 2023 में एक बड़ा फैसला लिया और किराए का घर छोड़कर होटल में रहने लगे. होटल का खर्च $307 प्रति सप्ताह, इसमें बिजली, पानी, इंटरनेट, पार्किंग सब शामिल और सालाना बचत करीब $12,000 (11 लाख रुपये) हो रही है. मरांडा के अनुसार, हर हफ्ते एक तय रकम देना ज्यादा आसान है, बजाय हर महीने किराया और अलग-अलग बिल भरने के.

होटल रूम बना छोटा सा घर

कपल का होटल रूम किसी छोटे अपार्टमेंट जैसा है, जिसमें किचन (2-बर्नर स्टोव और फ्रिज), क्लीनिंग और लिनेन की सुविधा और साथ ही छोटा वर्कस्पेस भी बनाया है. मरांडा ने बताया, कि वे खुद खाना बनाती हैं और बाहर खाने पर ज्यादा खर्च नहीं होता.

Advertisement

कपल अब इस बचत से भविष्य के लिए प्लान कर रहा है. जैसे- जमीन खरीदने का इरादा, टाइनी होम में रहने का सपना,  और इसके अलावा ज्यादा घूमने और सिंपल लाइफ जीने की इच्छा. मरांडा कहती हैं कि अब वे बड़ी महंगी जिंदगी के बजाय सिंपल और स्ट्रेस-फ्री लाइफ पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: समुद्र से निकला 700 साल पुराना मंगोल सेना का जहाज, असफल आक्रमण का बड़ा राज आया सामने

दिल पे जख्म खाते हैं... सिक्योरिटी गार्ड की आवाज़ ने रोक दी दुनिया! नुसरत का गाना गाकर सबको कर दिया दंग

Advertisement

15,000 रु महीने सिर्फ कुत्ते पर खर्च, इस कपल का डॉग बना VIP! जानिए क्या है DINKWAD ट्रेंड

Featured Video Of The Day
Iran Israel War के बीच Hormuz Strait से हजारों टन LPG लेकर 'जग वसंत' पहुंचा Gujarat | PM Modi