आग लगी हुई तीर को अपने दोनों पैरों की मदद से सही निशाना लगाकर इस लड़की ने सबको चौंका दिया

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक लड़की अपने दोनों पैरों की मदद से जलती हुई तीर को बड़ी आसानी से निशाना लगा कर लोगों को चौंका दिया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बहुत ही धैर्य के साथ निशाना लगा रही है. दोनों पैरों की मदद से धनुष से निशाना लगाना कोई आम बात नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

इंटरनेट के जमाने में रोज़ कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो को देखने के बाद हम पूरी तरह से चौंक जाते हैं. कई बार ऐसा होता है कि वायरल वीडियो को देखने के बाद हम दंग भी रह जाते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक लड़की अपने दोनों पैरों की मदद से जलती हुई तीर को बड़ी आसानी से निशाना लगा कर लोगों को चौंका दिया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बहुत ही धैर्य के साथ निशाना लगा रही है. दोनों पैरों की मदद से धनुष से निशाना लगाना कोई आम बात नहीं है.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये लड़की पूरी धैर्यता के साथ निशाना लगा रही है. अपने दोनों हाथों की मदद से ये पूरी बॉडी को सपोर्ट कर रही है. अमूमन ऐसा होता है कि तीर चलाने के लिए हाथ की जरूरत पड़ती है, मगर इस लड़की ने तो बड़े ही आसानी से अपने पैरों से सटीक निशाना लगा देती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही ज्यादा हैरान कर देना वाला है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर swabhimani1 नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है, जिसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में बड़ा ही खतरनाक स्टंट है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत टैलेंटेड लड़की है ये.

देखें वायरल वीडियो- श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को देंगे अपने पद से इस्तीफा

Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी एयरबेस पर हमला! E-3 Sentry AWACS विमान तबाह