शेर नदी में पानी पी रहा था, कछुए ने खुद को 'राजा' घोषित कर बगावत कर दी, डर कर भागना पड़ा

वीडियो को देखने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि ये कछुआ कितना निडर है. वो अकेला शेर से लड़ने लगा. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि शेर को भागना पड़ा. कहा जाता है कि शेर जंगल का राजा होता है, मगर एक कछुए ने बता दिया कि उसके सामने सब फेल है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

Lion Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो इतने ख़तरनाक होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम पूरी तरह से दंग हो जाते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर नदी किनारे पानी पी रहा होता है. तभी पानी में तैरते हुए एक छोटा सा कछुआ शेर के पास आता है. कछुआ शेर के मुंह के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाता है. शेर थोड़ा पीछे हट जाता है. लेकिन कछुआ बार-बार उसके पास जाकर उसे परेशान करने लगता है, ऐसे में शेर परेशान होकर वहां हट जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स कई प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

देखें Video:

वीडियो को देखने के बाद आप समझ ही गए होंगे कि ये कछुआ कितना निडर है. वो अकेला शेर से लड़ने लगा. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि शेर को भागना पड़ा. कहा जाता है कि शेर जंगल का राजा होता है, मगर एक कछुए ने बता दिया कि उसके सामने सब फेल है.

इस वीडियो को Figensport नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- शेर से ज़्यादा खतरनाक तो ये कछुआ नज़र आ रहा है. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- कछुए ने बगावत कर ली है.

इस वीडियो को भी देखें

Featured Video Of The Day
Iran Israel War के बीच Hormuz Strait से हजारों टन LPG लेकर 'जग वसंत' पहुंचा Gujarat | PM Modi
Topics mentioned in this article