खुशी हमेशा बड़ी चीजों में नहीं मिलती, कई बार छोटी-छोटी बातों में भी दिल भर आता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो यही सिखाता है कि हालात कैसे भी हों, मुस्कुराने की वजह मिल ही जाती है. एक खास बच्ची का यह मासूम पल लोगों के दिल को छू गया है.
सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दिव्यांग बच्ची अपने दोस्तों को खेलते हुए देखती नजर आती है और खुद खेल में शामिल न हो पाने के बावजूद उनकी खुशी में खुश होती दिखती है. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर दिवा चौधरी (@deeva_2024) द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें एक छोटी बच्ची सीढ़ियों के पास बैठी हुई है. पास में दो लड़के आपस में खेलते, दौड़ते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं.
बिना खेले भी मिली खुशी
वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची खुद खेल में शामिल नहीं हो पाती, लेकिन वह अपने दोस्तों को देखकर मुस्कुरा रही है, हंस रही है और उनके हर मूवमेंट को ध्यान से देख रही है. उसके चेहरे की खुशी साफ बता रही है कि वह उस पल का पूरा आनंद ले रही है, भले ही वह खुद खेल न पा रही हो.
देखें Video:
दिल छू लेने वाला पल
वीडियो छोटा जरूर है, लेकिन इसकी भावना बहुत गहरी है. यह दिखाता है कि शारीरिक सीमाओं के बावजूद भी बच्ची अपने दोस्तों की खुशी में खुद को शामिल महसूस कर रही है. वीडियो के कैप्शन में भी यही बताया गया है कि वह बस बैठकर अपने दोस्तों को खेलते हुए देख रही थी, उनके साथ हंस रही थी और अपने दुख को नजरअंदाज कर रही थी.
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को भावुक कर दिया है. कई यूजर्स ने कहा, कि बच्ची की मुस्कान दिल को सुकून भी देती है और दर्द भी. एक यूजर ने लिखा, यह वीडियो देखकर मैं इमोशनल हो गया. वहीं, दूसरे यूजर ने उसे हिम्मकी बच्ची बताया. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: सिर्फ नौकरी नहीं, एक पूरी जिंदगी छोड़ रही हूं... 5 साल बाद एयर होस्टेस ने क्यों छोड़ी जॉब? Video कर देगा भावुक
6 महीने बेंगलुरु में रह लो… लड़की ने बताया कैसे बदल जाती है पूरी लाइफस्टाइल, आपकी आदतें और सोच
कंपनी ने बनाए ऐसे नियम कि 17 लाख की नौकरी छोड़ने पर मजबूर हुआ शख्स, वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस














