माता वैष्णो देवी की चढ़ाई चढ़ रही थी बहन, 5 साल पहले खोया भाई 'भिखारी' की हालत में मिला, वीडियो देख रो पड़ेगा दिल

कल्पना कीजिए कि आप मां के दरबार में मत्था टेकने जाएं और वहां वह मुराद पूरी हो जाए जिसकी उम्मीद आप लगभग छोड़ चुके थे. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक बहन को उसका सगा छोटा भाई 5 साल बाद वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर मिला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किस्मत का खेल, मंदिर की सीढ़ियों पर 'भिखारी' बन बैठा था भाई, बहन ने पहचानते ही लगा लिया गले, रुला देगा ये वीडियो
SOCIAL MEDIA

5 Saal Baad Mila Bhai: कहते हैं न कि 'मां' सब जानती है...एक बहन की बरसों की तपस्या और उसकी आंखों के आंसू आखिर मां वैष्णो के दरबार में रंग ले ही आए. बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो ने कोहराम मचा रखा है. इस वीडियो में कोई फिल्मी ड्रामा नहीं, बल्कि सगे भाई-बहन के मिलन की वो दास्तान है जिसे देख पत्थर दिल भी पिघल जाए. 5 साल पहले जिस भाई का साया सिर से उठ गया था, वह अचानक मां की चौखट पर मिल गया.

भक्ति का फल और 5 साल का लंबा इंतजार (Brother Sister Reunion Video)

हुआ यूं कि करीब 5 साल पहले एक परिवार का लाडला बेटा अचानक कहीं गायब हो गया था. घर वालों ने जमीन-आसमान एक कर दिया, पुलिस की चौखट घिसी, हर गली-मोहल्ला छाना, लेकिन उस मासूम का कहीं कोई सुराग नहीं मिला. धीरे-धीरे साल बीतते गए और लोगों को लगा कि अब शायद वो कभी वापस नहीं आएगा. मगर कहते हैं ना कि बहन का प्यार और उसकी दुआ में वो दम होता है जो खुदा को भी झुकने पर मजबूर कर दे. वह बहन हर रोज मां से बस एक ही जिद्द करती थी, 'मेरा भाई सलामत हो और एक बार बस मिल जाए.'

Advertisement

त्रिकूटा पर्वत पर हुआ कुदरत का करिश्मा (Vaishno Devi Viral Video)

इस बार वह बहन मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू पहुंची. भारी भीड़, जयकारे की गूंज और ऊंची चढ़ाई के बीच वह मंदिर की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक अर्धकुंवारी के पास उसकी नजर एक नौजवान पर पड़ी. वह शख्स बदहाल स्थिति में, फटे-पुराने कपड़ों में एक भिखारी की तरह किनारे बैठा था. चेहरे पर धूल और वक्त की मार साफ दिख रही थी. जैसे ही बहन की नजर उस चेहरे पर ठहरी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई दिल की धड़कनें मानो चीख-चीख कर कह रही थीं कि 'यही तो है वो.' जब वह करीब गई और गौर से देखा, तो उसकी रूह कांप गई...वह उसका वही छोटा भाई था, जो 5 साल पहले बिछड़ गया था.

ये भी पढ़ें:-'कॉर्पोरेट गुलामी' और बाप का दर्द! 12 घंटे की नौकरी ने छीना मासूम का साथ, इस पिता की पोस्ट देख आंखें भर आएंगी

Advertisement

आंसुओं का सैलाब और रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर (Emotional Viral Video)

उस बेबस भाई को पहचानते ही बहन दहाड़ें मारकर रोने लगी. भाई ने भी जब अपनी बहन को देखा, तो उसकी आंखों से भी सावन बरस पड़ा. दोनों एक-दूसरे से लिपटकर ऐसे रोए कि आसपास खड़े श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो गईं. लोग दंग थे. लोग अब इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं, 'श्रद्धा सच्ची हो तो पत्थर भी बोल पड़ता है, यहां तो साक्षात मां ने 'चमत्कार' कर दिया.'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Gold Silver Rate | Hormuz पर Trump का बड़ा ऐलान, सोना-चांदी फिरसे गिरा धड़ाम! | War News