17 हजार सिर्फ एंटरटेनमेंट पर! CA का महीने का खर्च सुन लोग हैरान, बोले- लगता है फाइनेंस ठीक से नहीं सीखा

बेंगलुरु की एक CA ने 82 हजार रु मासिक खर्च का ब्योरा लिंक्डइन पर शेयर किया, जिसके बाद एंटरटेनमेंट खर्च और शहरी जीवन की लागत पर बहस छिड़ गई. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गलुरु की CA के बजट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

बेंगलुरु में रहने वाली एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का मासिक खर्च सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने अपने परिवार के खर्च का पूरा हिसाब सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद लोगों ने शहरी जीवन की लागत और कंफर्ट पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. यह पोस्ट प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर शेयर की गई, जहां उन्होंने लिखा- मैं बेंगलुरु में रहता हूं और यह मेरा जीवन यापन का खर्च है.

2BHK का किराया 37 हजार रु, कुल खर्च 82 हजार

CA मीनल गोयल के मुताबिक, यह खर्च दो लोगों के परिवार का है. उन्होंने बताया, कि बेंगलुरु में 2BHK फ्लैट का मासिक किराया 37 हजार है. इसके अलावा खाने-पीने और ग्रोसरी पर 15,000 रु, ट्रांसपोर्ट पर 5 हजार रु, बिजली-पानी जैसी यूटिलिटी पर 4 हजार रु, हाउसहेल्प पर 4 हजार रु, एंटरटेनमेंट और बाकी पर पर 17,000 रु खर्च हो जाता है. इस तरह कुल मासिक खर्च 82 हजार रु बनता है, जो सालाना करीब 9.84 लाख रु होता है.

17 हजार एंटरटेनमेंट पर क्यों?

सबसे ज्यादा चर्चा 17 हजार रु के एंटरटेनमेंट और अन्य खर्च पर हुई, जिसमें बाहर खाना और जिम मेंबरशिप शामिल है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बाहर खाना और फिर जिम? लगता है फाइनेंस ठीक से नहीं सीखा. उसी यूजर ने अपना खर्च भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के BTM लेआउट इलाके में उनका 2BHK किराया 25,500 रु है. ग्रोसरी 10,000-12,000 रु के बीच, यूटिलिटी मुश्किल से 1,000 रु, पेट्रोल 3,000-4,000 रु और सोसाइटी जिम फ्री है.

खर्च, आय और लाइफस्टाइल पर निर्भर

कई लोगों ने कहा, कि खर्च पूरी तरह व्यक्ति की कमाई और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. एक यूजर ने लिखा, जो लोग 25 हजार रु महीना कमाते हैं, वे भी जी रहे हैं, बचत कर रहे हैं और घर पैसे भेज रहे हैं. अगर 90 हजार रु में से 45,000 रु बचाकर SIP में निवेश करें, तो 5 साल में बड़ा रिटर्न मिल सकता है. एक यूजर ने कहा, कि बजट बनाना बहुत पर्सनल होता है. जो एक के लिए सामान्य है, वह दूसरे के लिए लग्जरी हो सकता है.

बढ़ती महंगाई और लाइफस्टाइल इंफ्लेशन पर बहस

इस पोस्ट के बाद बेंगलुरु में बढ़ती महंगाई और लाइफस्टाइल इंफ्लेशन पर भी चर्चा शुरू हो गई. कुछ लोगों का मानना है कि 82 हजार महीना एक बड़े शहर में सामान्य खर्च है, जबकि अन्य इसे अनावश्यक खर्च बताते हैं. यह बहस दिखाती है कि शहरी जीवन में कंफर्ट की कीमत हर किसी के लिए अलग-अलग होती है. आखिरकार, बजट सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि प्राथमिकताओं और पसंद का भी मामला है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या इस अमेरिकी एयरपोर्ट पर पायजामा पहनने पर लग गया बैन? सच्चाई जान चौंक जाएंगे आप

38 लाख रु सालाना बेंगलुरु में या दुबई में 5 लाख रु महीना? टेक प्रोफेशनल ने पूछा- कौन सा ऑफर ज्यादा बेहतर है

टीवी पर देखा था, सामने मिलेंगे सोचा नहीं था... इजराइल में PM मोदी से मिलकर भावुक हुई महिला

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Shankaracharya VS Yogi | शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर लगी रोक, पुष्प वर्षा! | UP News