रोमांटिक मूड में पंजाबी कपल ने लगाए ठुमके, रेशमी सलवार कुर्ता जाली का गाने पर किया जबरदस्त डांस

इस कमाल के वीडियो में एक बुजुर्ग पंजाबी कपल को पुराने सदाबहार गाने 'रेशमी सलवार कुर्ता जाली का' गाने पर ठुमके लगाते देखा जा रहा है. इस डांस वीडियो को अब तक 3 मिलियन बार देखा जा चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
रेशमी सलवार कुर्ता जाली का गाने पर रोमांटिक मूड में नजर आया पंजाबी कपल, वीडियो देख लोगों ने ली मौज

डांस जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियोज आए दिन इंटरनेट पर देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें कभी कोई मेट्रो में डांस करता नजर आता है, तो कभी कोई ट्रेन में थिरकता दिखाई पड़ता है. वहीं बीते दिनों एक वीडियो में कुछ लड़कियों को फ्लाइट में ठुमके लगाते देखा गया था. इन्हीं ट्रेंडिंग वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मौज लेते हैं. कभी शादी में दूल्हा-दुल्हन का हैवी डांस लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी क्लासरूम में टीचर का बच्चों के साथ मटकना लोगों का दिल जीत लेता है. हाल ही में एक पंजाबी कपल का डांस वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग पंजाबी कपल को पुराने सदाबहार गाने 'रेशमी सलवार कुर्ता जाली का' गाने पर ठुमके लगाते देखा जा रहा है. बैकग्राउंड में बज रहे आशा भोसले और शमशाद बेगम के इस कमाल के गाने पर कपल ताल से ताल मिलाते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी थिरकने को मजबूर हा जाएंगे. इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

Advertisement

इस कमाल के कपल डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कुर्ता लिखा गया है. इसके साथ ब्लैक हार्ट और नजर न लग जाए वाले सिंबल को शेयर किया गया है.

Advertisement

वीडियो को इसी साल 4 मार्च को शेयर किया गया है, जो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. इस डांस वीडियो को अब तक 3 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि 80 हजार से ज्यादा लोगों ने इस कमाल के वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'आप दोनों बहुत अच्छे हैं. हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहो आप दोनों.' 

रेशमी सलवार कुर्ता जाली का गाने पर रोमांटिक मूड में नजर आया पंजाबी कपल, वीडियो देख लोगों ने ली मौज

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के 'गुरुर' पर सबसे बड़ा हमला! | Iran War News | Bharat Ki Baat Batata Hoon