दुश्मन बने दोस्त, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव हुए एक
भोजपुरी सिनेमा जगत के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Laal Yadav) की लड़ाई से हर कोई वाकिफ है. आए दिन दोनों कलाकार और फैंस आपस में टकरा ही जाते हैं. मगर बहुत ही दिनों के बाद पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जारी शीत युद्ध अब खत्म हो गया है. दोनों कलाकारों को एक स्टेज पर देखा गया. भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) ने दोनों कलाकारों के बीच दूरी मिटाने की पहल की, जो सफल भी हो गई. सोशल मीडिया पर गले मिलने के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं.
देखें वीडियो
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026:'Axis' का EXIT POLL से इनकार क्यों?प्रदीप गुप्ता ने बताई वजह














